{"_id":"59d9f4654f1c1b6f548b65a5","slug":"hurricane-nate-makes-landfall-in-louisiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट तूफान ने लूसियाना में दी दस्तक, भारी तबाही की आशंका ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नेट तूफान ने लूसियाना में दी दस्तक, भारी तबाही की आशंका
बीबीसी, हिंदी
Updated Sun, 08 Oct 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
Nate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) के मुताबिक चक्रवात नेट ने लूसियाना प्रांत में मिसिसिपी नदी के मुंहाने पर दस्तक दे दी है। अधिकतम 137 किलोमीटर प्रति घंटा की हवाओं के साथ ये चक्रवात उत्तर की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: ट्रंप बोले- 'खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर नहीं हुई हैरानी'
विज्ञापन
अनुमान है कि ये मिसिसिपी के तट पर दूसरी दस्तक देगा। चक्रवात के चलते लूसियाना, मिसिसिपी, अलबामा और फ़्लोरिडा के कुछ इलाकों में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। अमेरिका पहुंचने से पहले नेट चक्रवात निकारागुआ, होंडुरास और कोस्टारीका में कम से कम 25 लोगों की जान ले चुका है। ये ऊष्णकटिबंधीय तूफान अब श्रेणी-1 का चक्रवात बन गया है।
विज्ञापन
ये चक्रवात बीते महीने आए इरमा और मारिया चक्रवातों जितना शक्तिशाली नहीं है लेकिन अनुमान है कि इससे तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लूसियाना प्रांत के लिए आपातकाल घोषित कर दिया है। अब प्रांत चक्रवात से निपटने के लिए केंद्रीय सरकार से आर्थिक मदद ले सकेगा।
अलबामा में गवर्नर के ईवी ने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। सावधानी बरतते हुए खाड़ी के तटीय इलाकों में स्थित पांच बंदरगाहों को जहाजों के लिए बंद कर दिया गया है। तूफान के चलते मैक्सिको की खाड़ी में सभी तेल उप्तादन प्लेटफार्मों को बंद कर दिया गया है और कर्मचारियों को निकाल लिया गया है।
पढ़ें: US की धमकी के बाद पाक के साथ आया ड्रैगन, कहा- आतंक के खिलाफ जंग में पाक ने दिए बहुत बलिदान
कुछ निचले तटीय इलाकों से भी लोगों को निकाल लिया गया है। लूसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स ने भी आपातकाल घोषित कर दिया है। न्यू ओरलींस में शाम छह बजे के बाद से कर्फ्यू लगा दिया गया है और नागरिकों को चक्रवात की चेतावनी जारी कर दी गई है। एनएचसी के मुताबिक तट से टकराने के बाद चक्रवात कमजोर पड़ेगा और सोमवार तक ये फिर से ऊष्णकटिबंधीय तूफान की शक्ल ले लेगा।