{"_id":"59a3379d4f1c1b5b508b4892","slug":"hurricane-harvey-wreaking-havoc-in-the-us-3-killed-in-14-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हार्वे’ तूफान ने अमेरिका में बरपाया कहर, 3 की मौत 14 घायल ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
‘हार्वे’ तूफान ने अमेरिका में बरपाया कहर, 3 की मौत 14 घायल
एजेंसी/ह्यूस्टन
Updated Mon, 28 Aug 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
हार्वे तूफान
- फोटो : the hindu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्वे तूफान ने अमेरिका में भारी तबाही मचाई है। रॉकपोर्ट और ह्यूस्टन में रविवार को तूफान के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके अलावा टेक्सास और ह्यूस्टन में कई इमारतें धराशाई हो गई हैं। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली के पोल गिरने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया है। ह्यूस्टन के हॉबी हवाईअड्डे में पानी घुसने से हवाई यातायात बाधित है।
विज्ञापन
उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कुछ इलाकों में 100 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। सर्वाधिक नुकसान तटीय क्षेत्र रॉकपोर्ट में दर्ज हुआ है, जहां कई मकान जमींदोज हो चुके हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः- अमेरिका की तरफ बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘हार्वे’, 12 वर्षों में पहली बार तबाही की आशंका
वहीं, हार्वे तूफान के मार्ग में कच्चे तेल की कई रिफाइनरियों के आने से इसका असर करीब 60 लाख लोगों पर पड़ने की आशंका है। इसके कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। टेक्सास अमेरिका के तेल एवं गैस उद्योग का केंद्र है।
ह्यूस्टन के मेयर हस्टन टर्नर ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है और आशंका जताई है कि तूफान में हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि शहर में आने वाले समय में दो से तीन फीट बारिश दर्ज की जा सकती है। 1961 के बाद से अमेरिका में आया यह सबसे ताकतवर तूफान है।