फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hubble Telescope most modern camera turned off due to technological malfunction: NASA

ब्रह्मांड की तस्वीरें नहीं मिलेंगी, हब्बल टेलीस्कोप के सबसे आधुनिक कैमरे में आई तकनीकी खराबी : नासा

Thu, 10 Jan 2019 06:00 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 10 Jan 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Hubble Telescope most modern camera turned off due to technological malfunction: NASA
स्पेस टेलीस्कोप- हबल
अंतरिक्ष की दुर्लभ तस्वीरें लेने में सक्षम हब्बल अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने तकनीकी खराबी की वजह से काम करना बंद कर दिया है। नासा ने जानकारी दी है कि टेलीस्कोप के सबसे आधुनिक कैमरे में हार्डवेयर से संबंधित खराबी आ जाने से इसके कैमरे ने काम करना बंद कर दिया है। इस वजह से हब्बल अंतरिक्ष टेलीस्कोप का संचालन बाधित हो गया है। 
विज्ञापन


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि टेलीस्कोप के सबसे आधुनिक कैमरे 'वाइड फील्ड कैमरा 3' में खराबी आ गई है। हालांकि इसके तीन अन्य उपकरण ठीक हालत में हैं और इनकी मदद से यह वैज्ञानिक अवलोकन करता रहेगा, जबकि 'वाइड फील्ड कैमरा 3' की अनियमितता का भी पता लगा लिया गया है।
विज्ञापन


अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 2009 में 'सर्विसिंग मिशन 4' के दौरान हब्बल के 'वाइड फील्ड कैमरा 3' को लगाया था।

नासा ने बताया कि कैमरे में बैकअप इलेक्ट्रॉनिक्स हैं जिनसे उपकरण को ठीक करने के लिए जरूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।

हब्बल, अंतरिक्ष में स्थापित ऐसा पहला प्रमुख ऑप्टिकल टेलीस्कोप है जो हमें ब्रह्मांड की निर्बाध तस्वीरें उपलब्ध कराता है।

1990 में भेजे गए दुनिया के पहले अंतरिक्ष टेलीस्कोप से इस सिद्धांत की पुष्टि हुई थी कि ब्रह्मांड विस्तारित हो रहा है, जिससे 'बिग बैंग' के सिद्धांत को विश्वसनीयता मिली थी। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed