फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   horses killed from the California wildfire

कैलिफोर्निया में आग का कहर, ऊंची नस्ल के सैकड़ों घोड़े मरे

Fri, 08 Dec 2017 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
horses killed from the California wildfire
California wildfire - फोटो : AP

कैलिफोर्निया के जंगलों में आग लगने की वजह से सैन डिआगो के अस्तबल से सैकड़ों ऊंची नस्ल के घोड़ों को छोड़ दिया गया। आपको बता दें कि कैलिफोर्निया के 65 हजार एकड़ में फैले जंगलों में भीषण आग लगी है। इस आग की वजह से 160 बिल्डिंगें जलकर राख हो गई हैं, और 45 हजार घरों में बिजली नहीं आ रही। एक हजार से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें: क्रिसमस के दिन मां और पत्नी से मिलेंगे कुलभूषण जाधव: पाकिस्तानी मीडिया
विज्ञापन


ट्रेनर्स ने बताया कि इस भीषण आग की वजह से सैकड़ों घोड़ों की मौत हो गई। इनकी कीमत सैकड़ों डॉलर्स थी। मैक एमसी ब्राइड जो कि ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा थे, ने बताया कि हादसे में सैकड़ों घोड़ों की मौत हो गई जबकि ऐसा अनुमान है कि कई घोड़ों की जान बच गई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राहुल गांधी बोले- गुजरात में कांग्रेस की आंधी, हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता

आपको बता दें कि 450 के करीब घोड़े बोनसाल के ट्रेनिंग कैंप में थे जोकि उस जगह से कुछ ही दूरी पर स्थित है जहां आग लगी थी। घोड़ों के ट्रेनर डान दुरहम ने कहा कि बहुत ज्यादा धुंआ होने की वजह से कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था, कुछ घोड़ों की लगाम उन्होंने ढीली कर दी थी जिसकी वजह से उनकी जान बच सकी। कई ट्रेनर्स का कहना है कि इस आग की वजह से उनके ऊंची नस्ल के घोड़े मारे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed