{"_id":"5a3e1bcd4f1c1b1f168b4d60","slug":"historical-wedding-on-the-border-man-turns-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर 'ऐतिहासिक' शादी रचाने वाला निकला तस्कर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बॉर्डर पर 'ऐतिहासिक' शादी रचाने वाला निकला तस्कर
बीबीसी, हिन्दी
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर 'ऐतिहासिक शादी' रचाने वाला दूल्हा ड्रग तस्कर निकला। तब उस शख्स की पृष्ठभूमि की जांच में अधिकारियों को कोई खामी नजर नहीं आई थी, लेकिन अब यह खुलासा हुआ है कि उसे हेरोइन तस्करी के मामले में दोषी करार दिया गया था और अगले साल फरवरी में उसे सजा सुनाई जानी है।
विज्ञापन
पढ़ें: भोपाल गैंगरेप केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 2 महीने में सुनाई सजा, चारों आरोपियों को उम्रकैद
विज्ञापन
फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन ने इस शादी की मंजूरी दी थी। ब्रायन ह्यूस्टन नामक इस शख्स की पृष्ठभूमि की जांच के दौरान यह पता नहीं चल सका था कि वो सैन डिएगो में सजा सुनाये जाने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
"डोर ऑफ होप"
यह शादी "डोर ऑफ होप" नामक उस आयोजन का हिस्सा थी जिसमें उन लोगों को मिलने की अनुमति दी जाती है जिन्हें सीमा पार करने की इजाजत नहीं है। बीबीसी और अन्य मीडिया ने इस शादी की खबर छापी थी।
सैन डिएगो में सीमा गश्त का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन के जोसुआ विल्सन सैन डिएगो यूनियन ट्रिब्यून को बताया कि एजेंट्स परेशान थे। उन्होंने कहा, "उन्हें लगता है कि उनका फायदा उठाया गया है, ऐसा लगता है कि वो बेवकूफ थे."
वार्षिक आयोजन पर खतरा
घटना से इस वार्षिक कार्यक्रम के आयोजन पर खतरे के बादल मंडरा सकते हैं। समारोह के दौरान सैन डिएगो के ह्यूस्टन और मेक्सिको की एवेलिया रेयेस मेक्सिकन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर पति-पत्नी बन गये।इसके बाद ह्यूस्टन ने कहा था, "कहा जाता है कि प्रेम की कोई सीमा नहीं होती।"
पुलिस ने ह्यूस्टन को फरवरी में उसकी कार से 19.5 किलो हेरोइन, 21 किलो मेथैम्फेटामाइन और 19.5 किलो कोकीन जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। हालांकि, कसूरवार साबित होने के बाद उसे मई में अदालत ने जमानत दे दी थी। उसे सजा फरवरी में सुनाई जानी है।
पढ़ें:चारा घोटाला : 3 बजे आएगा फैसला, लालू बोले- एक ही मुर्गी को कितनी बार हलाल करोगे?
2013 से आयोजित हो रहा कार्यक्रम
सीमा गश्त के प्रवक्ता ताकाई माइकल ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजकों, बॉर्डर एन्जिल्स ग्रुप, द्वारा दी गयी जानकारी के बाद आंतरिक परीक्षण प्रक्रिया के जरिये ह्यूस्टन की जांच की गयी थी और उसमें उसके किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की बात सामने नहीं आयी, और ना ही सीमा गश्त को उसकी शादी की योजना के विषय में ही पहले से बताया गया। विल्सन ने कहा, "उन्हें शादी के लिये तैयार दिखाया गया. वहां मौजूद एजेंट्स इसे रोकने में असमर्थ थे।" सैन डिएगो और तिजुआना के बीच सीमा पर आयोजित होने वाली यह वार्षिक बैठक 2013 में शुरू हुई थी।