फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hillary suspected on Pakistan's nuclear suicide bombers

पाक परमाणु आत्मघाती हमलावर दहला सकते हैं दुनिया: हिलेरी

Sat, 01 Oct 2016 08:05 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विसय वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विसय वाशिंगटन Updated Sat, 01 Oct 2016 08:05 AM IST
विज्ञापन
Hillary suspected on Pakistan's nuclear suicide bombers
- फोटो : getty images

पाकिस्तान के परमाणु हथियार खूंखार आतंकियों के हाथ में जाने का खतरा मंडरा रहा है। पाक में तख्तापलट करके आतंकी संगठन परमाणु हथियारों को अपने कब्जे में ले सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने इस संबंध में गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने आशंका जताई कि पाक के परमाणु हथियार आतंकियों के हाथ में जा सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पाकिस्तानी परमाणु आत्मघाती हमलावर अमेरिका समेत दुनिया को दहलाने के अपने मंसूबों में कामयाब हो सकते हैं। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि भारत से तनाव के चलते पाकिस्तान लगातार अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि पाक के परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं है और आतंकियों के हाथ लग सकते हैं। इससे अमेरिका समेत दुनिया भर में दहशत का माहौल पैदा हो सकता है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने डेमोक्रेटिक पार्टी के कंप्यूटर से हैक किए गए 50 मिनट के ऑडियो के क्लिप हवाले से बताया कि फरवरी में वर्जीनिया में बंद कमरे में अनुदान संचय कार्यक्रम में पूर्व विदेश मंत्री ने यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऑडियो को ‘द वाशिंगटन फ्री बीकन’ की वेबसाइट में पोस्ट किया गया है। इसमें हिलेरी ने गहरी चिंता जताते हुए कहा, ‘हमें आशंका है कि पाकिस्तान में आतंकी तख्तापलट कर सकते हैं और पाक के परमाणु हथियारों को अपने कब्जे में ले सकते हैं। ऐसे में आपको परमाणु आत्मघाती हमलावरों का सामना करना पड़ सकता है।’ न का तनावपूर्ण इतिहास रहा है।

भारत एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश

Hillary suspected on Pakistan's nuclear suicide bombers

हिलेरी ने परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण की चर्चा करते हुए रूस, चीन, पाकिस्तान और भारत का भी नाम लिया। हाल ही में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ की ओर से भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है।

ऐसे में हिलेरी का बयान काफी अहम माना जा रहा है। अमेरिका ने आसिफ के बयान को बेहद गंभीरता से लिया है। द वॉल स्ट्रील जर्नल ने अपने लेख में भी कहा था कि पाकिस्तान भारत के सब्र का इम्तिहान नहीं ले सकता है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेशकश को पाकिस्तान ठुकराता है, तो वह दुनिया में अलग-थलग पड़ जाएगा। 

भारत एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश
भारत से तनाव के चलते पाकिस्तान परमाणु हथियार के जखीरे में तेजी से इजाफा कर रहा है। हालांकि पाक के परमाणु हथियार सुरक्षित हैं और अमेरिका समेत दुनिया के कई देश पाक के परमाणु हथियार को लेकर चिंता जता चुके हैं।

वहीं, अमेरिका समेत अन्य देशों ने भारत को जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश करार दिया है। हाल ही में अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा था कि परमाणु हथियार को लेकर भारत ने बेहद जिम्मेदार राष्ट्र है और चीन इसका व्यवसायिक इस्तेमाल करता है। इसके अलावा परमाणु हथियार को लेकर पाकिस्तान का तनावपूर्ण इतिहास रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed