फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hillary clinton's lead in pupular vote lead now over 20 lakh

हिलेरी के पॉपुलर वोटों का आंकड़ा पहुंचा 20 लाख के पार

Thu, 24 Nov 2016 12:48 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 24 Nov 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
Hillary clinton's lead in pupular vote lead now over 20 lakh

हिलेरी क्लिंटन ने अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में पॉपुलर वोटों के मामले में डोनल्ड ट्रंप को बीस लाख वोटों से पीछे छोड़ दिया है। कुक पॉलिटिक्ल रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो सप्ताह से पॉपुलर वोटों की गिनती जारी है और हिलेरी इसमें 20 लाख वोटों से आगे चल रही हैं। 

विज्ञापन


रिपब्लिकन डोनल्ड ट्रंप, डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को हरा कर अमरीका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। डोनल्ड ट्रंप को 279 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले और हिलरी क्लिंटन को 228 के नंबर से ही संतोष करना पड़ा। वैसे यह स्पष्ट है कि इस चुनाव में हिलेरी को प्रतिशत के हिसाब से ज्यादा वोट मिले।

विज्ञापन

उम्मीदवारों की निगाहें इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों पर टिकी होती हैं

Hillary clinton's lead in pupular vote lead now over 20 lakh

आम जनता के वोट यानी पॉपुलर वोट में जीत के अलावा दोनों उम्मीदवारों की निगाहें इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों पर टिकी होती हैं। पॉपुलर वोट में बहुमत और इलेक्टोरल कॉलेज में अपने प्रतिस्पर्धी से कम वोट हासिल करने के बावजूद उम्मीदवार की हार हो सकती है।

इलेक्टोरल कॉलेज सिस्टम में जिस प्रांत में जिस उम्मीदवार को वोट बहुमत मिलता है, उस प्रांत को पूरे इल्केटोरल वोट उसके खाते में चले जाते हैं। 2000 के चुनाव में अल गोर को पॉपुलर वोट में जॉर्ज बुश से पांच लाख अधिक वोट मिले, लेकिन सीनेट में थोड़ा पीछे रह गए, जिसके कारण वो चुनाव हार गए थे।

हिलेरी को हासिल हुए थे अच्छे खासे वोट

Hillary clinton's lead in pupular vote lead now over 20 lakh

इस बार हिलेरी को कैलीफोर्निया जैसे राज्यों में अच्छे खासे वोट हासिल हुए थे लेकिन ट्रंप को स्विंग स्टेट्स में बढ़त मिलने की वजह से जीत हासिल हुई। स्विंग स्टेट वो राज्य माने जाते हैं जहां पर मतदाता डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के बीच कमोबेश बराबरी में बंटे होते हैं।

इस वजह से दोनों ही दलों के उम्मीदवार इन राज्यों में जमकर प्रचार करते हैं ताकि यहां के मतदाताओं को अपने पक्ष में कर सकें। इलेक्टोरल कॉलेज वह व्यवस्था है जो उन उम्मीदवारों का पक्ष लेती है जो कई राज्यों में छोटे अंतर से जीत हासिल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed