{"_id":"582426b74f1c1b7304b37730","slug":"here-s-what-donald-trump-and-pm-modi-have-in-common","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी और ट्रंप: दो नेता, एक सी कहानी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मोदी और ट्रंप: दो नेता, एक सी कहानी
बीबीसी
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीका में डोनल्ड ट्रंप की फतह पर भले दुनिया चौंक रही हो, लेकिन लगता है अकेले दम पर सियासत के दिग्गजों को चुनौती देने वाले को जनता इन दिनों जीत से नवाज रही है। ओपिनियन पोल और जानकारों के अंदाज पूरी तरह गलत साबित होने लगे हैं। और गैर-पारंपरिक तौर-तरीकों से जीत सुनिश्चित होने लगी है। करीब ढाई साल पहले कुछ ऐसा ही भारत में हो चुका है। नरेंद्र मोदी ने पहले अपनी पार्टी के दावेदारों को दरकिनार किया और फिर दिल्ली में अपने विरोधियों को किनारे लगाया।
ट्रंप ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया। पहले टेड क्रूज और मार्को रुबियो को हराकर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी जीती, फिर सियासत में खुद से कहीं ज्यादा अनुभवी हिलेरी क्लिंटन को शिकस्त दी।
इन दोनों नेताओं की कहानी में कई समानताएं एक सी हैं :
बाहरी, सब पर भारी
गुजरात से दिल्ली पहुंचने की जुगत लगा रहे नरेंद्र मोदी को अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ा था। लालकष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं और उनके शुभचिंतकों ने मुश्किलें पैदा करने की कोशिश की, लेकिन मोदी आगे बढ़ते चले गए।
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप का सफर भी ऐसा ही रहा। उन्हें चुनौती देने वालों में मार्को रुबियो, टेड क्रूज, क्रिस क्रिस्टी और बेन कार्सन जैसे नाम शामिल थे। निर्णायक लड़ाई में वो आखिरकार टेड क्रूज से भिड़े और जीते।
स्टाइल, थोड़ा अलग
नरेंद्र मोदी हों या डोनल्ड ट्रंप, दोनों का चुनावी अभियान, आक्रामक अंदाज की वजह से शुरुआत से विवादों में रहा है। चुनावी अभियान के दौरान मोदी हमले बोलने में जरा नहीं हिचकते थे।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए 'मां-बेटे की सरकार' का नारा मशहूर किया और ट्रंप ने अपनी विरोधी को 'क्रूक्ड हिलेरी' का नाम दिया। दोनों नेताओं ने डोर टू डोर अभियान के बजाय विशाल रैलियों को तरजीह दी और कामयाब रहे।

लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी और अमरीकी चुनावों में डोनल्ड ट्रंप, दोनों के भाषणों ने खूब सुर्खि़यां बटोरीं।
अतीत का भूत
लोकसभा चुनाव के दौरान जब नरेंद्र मोदी विरोधियों पर हमला बोल रहे थे तब विपक्ष अतीत की घटनाओं को लेकर उन्हें निशाना बना रहा था। गुजरात दंगों के आरोपों को लेकर उन्हें निशाना बनाया गया। साथ ही विरोधियों ने एक महिला की जासूसी का मुद्दा भी उछाला। ट्रंप पर भी अतीत को लेकर खूब हमले हुए। कई महिलाओं ने उन पर आरोप लगाए। हिलेरी ने भी उनपर कई तीर भी चलाए।
एकला चलो रे
भारत और अमरीका के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ कि एक नेता ने अकेले दम पर सभी को ढेर कर दिया। भाषण देने का तरीका हो या हर मोर्चे पर जीत को लेकर रणनीति बनाना, नरेंद्र मोदी और डोनल्ड ट्रंप ने मंझे हुए खिलाड़ियों को चकमा दिया।
विरोधी घेरने में लगे रहे, लेकिन ट्रंप ने अपने दम पर ना केवल अपनी पार्टी के साथियों को हराया, बल्कि अभियान में हिलेरी से कम खर्च करने के बावजूद जीते।
जरा चटखारा भी
लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी और अमरीकी चुनावों में डोनल्ड ट्रंप, दोनों के भाषणों ने खूब सुर्खि़यां बटोरीं। चटखारे लेते हुए आरोप लगाए और अपने वोटर तक पहुंचने की कोशिश की और कामयाब रहे।
दोनों ने मीडिया पर भी आरोप लगाए। बोलने के अंदाज में तंज भी दिखा और चटखारे भी। और दोनों ने जीतकर जब बयान दिया, तो संतुलन और संयम नजर आया।