फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   heart-attack-in-aeroplane

उड़ते विमान में पायलट को पड़ा दिल का दौरा

Sun, 29 Sep 2013 07:02 PM IST
Updated Sun, 29 Sep 2013 07:02 PM IST
विज्ञापन
heart-attack-in-aeroplane

अमेरिका में उड़ान के दौरान पायलट को दिल का दौरा पड़ने के चलते विमान को आपात स्थिति में उतरना पड़ा। ये घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई।

विज्ञापन


यूनाइटेड एयरलाइन्स के इस जहाज़ में 161 यात्री सवार थे और यह ह्यूस्टन से सिएटल जा रहा था।

दौरान उड़ान के पायलट की तबियत खराब हो गई और जहाज में मौजूद उन यात्रियों ने जिन्हें आपात चिकित्सा प्रशिक्षण हासिल था, लैंडिंग से पहले पायलट प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की।

इसके बाद विमान को आपात स्थिति में उतार लिया गया और अस्पताल पहुंचाने पर पता चला कि पायलट को दिल का घातक दौरा पड़ा है।

बाद में 63 वर्षीय पायलट हेनरी स्कलेम की मौत हो गई। उन्होंने 26 साल तक इस क्षेत्र में काम किया था।

उड़ान के दौरान स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे के करीब विमान अधिकारी ने बोएसी हवाई अड्डे के नियंत्रण टावर से संपर्क करके आपातकालीन चिकित्सा स्थिति के बारे में बताते हुए लैंडिंग का अनुरोध किया।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार विमान में दो सैनिक डॉक्टर सवार थे जिन्होंने जहाज़ उतरने तक पायलट को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की।

विमान उतरने के बाद अग्निशमन कर्मियों ने विमान चालक स्कलेम को अस्पताल पहुंचाया।

बोएसी हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि बोइंग 737 उड़ान पर 161 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि जो कुछ भी कर सकते थे उन्होंने किया। यात्री विमान चालक की सेहत के बारे में चिंतित थे लेकिन शांत रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एक दूसरे पायलट ने विमान को उसके गंतव्य तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed