हमले की योजना बनाने के लिए हुई 20 साल की जेल
अमेरिकी के एक बुजुर्ग को आत्मघाती बम हमले की योजना बनाने के लिए 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है।60 साल के टैरी लोवेन ने 2013 में इस काम को अंजाम देने की कोशिश की थी।
सरकारी वकीलों का कहना है कि टैरी लोवेन विचिता एयरपोर्ट में काम करते थे। इन्होंने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना लिया था और अल-कायदा के नाम पर वो ये हमले करना चाहते थे।
इन्होंने विस्फोटकों से भरी गाडी से ये हमला करने की योजना बनाई थी।अमेरिकी जाँच संस्था एफबीआई के दो गुप्तचरों ने इनका सहयोग करने का नाटक किया और जब हमला करने गए तो इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंसक जेहाद के बारे में लिख रहा था
लोवेन एफबीआई के शक के घेरे में तब आए जब मई 2013 में वो फेसबुक पर ऐसे
व्यक्ति के दोस्त बने जो हिंसक जेहाद या पवित्र युद्ध के समर्थन में लगातार
जानकारियां पोस्ट कर रहा था।
अधिकारी बताते हैं कि ये देख कर एफबीआई के
एजेंट चिंतित हो उठे और फिर लोवेन के फेसबुक अकाउंट को खंगाला गया।फिर एक
ऑनलाइन एजेंट ने उनसे संपर्क किया और कहा कि वह जिहाद में शामिल होना चाहता
है।