{"_id":"92fe755ba2bcbda5d99b37fbfae92c0b","slug":"harper-lee-to-kill-a-mockingbird-author-dies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलित्जर पुरस्कार विजेता हार्पर ली का निधन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पुलित्जर पुरस्कार विजेता हार्पर ली का निधन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Feb 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
1960 में लिखे गए उपन्यास 'टू किल ए मॉकिंगबर्ड' के लिए पुलित्जर पुरस्कार विजेता लेखिका हार्पर ली का निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को अमेरिका के अलबामा राज्य स्थित अपने गृहनगर मनरोविले में आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
बता दें कि हार्पर अपने 'टू किल ए मॉकिंगबर्ड' उपन्यास की वजह से दुनिया भर में जानी गईं और इन उपन्यास को दुनिया भर के छात्रों को पढ़ाया जाता है। यह उपन्यास रंगभेद की पृष्ठभूमि पर लिखा गया था।
विज्ञापन
बीते साल तक इस उपन्यास की 4 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं। इतना ही नहीं हार्पर के इस उपन्यास पर बनी फिल्म को निर्देशन और पटकथा के लिए 1962 में ऑस्कर अवार्ड मिला था।
विज्ञापन