फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Gunman took three people hostage at veterans home in California

वृद्धाआश्रम में घुसा बंदूकधारी, तीन लोगों को बनाया बंधक

Sat, 10 Mar 2018 09:50 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Gunman took three people hostage at veterans home in California

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एकबार फिर बंदूकधारी ने हमला कर दिया है। इसबार उस सिरफिरे ने बुजुर्गों और वृद्धों को अपना निशाना बनाया है। बंदूकधारी शुक्रवार को कैलिफोर्निया के एक वृद्धा आश्रम में घुस गया और उसने तीन बुजुर्गों को बंधक भी बना लिया है। 

विज्ञापन


घंटो मशक्कत के बाद भी पुलिस को बंधकों की स्थिति का  पता नहीं चल सका है। पुलिस बंदूकधारी से बात करने में अभी तक असफल रही है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बंदूकधारी के बारे में पता है लेकिन वह उसकी पहचान को उजागर नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन


सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे वृद्धा आश्रम में बंदूकधारी द्वारा ली गई शरण का लक्ष्य पता है। शेरिफ (सरकारी अधिकारी) के डिप्टी सुबह 10 बजे के बाद एक आपातकालीन कॉल का जवाब दे रहे थे उन्हें बंदूकधारी ने गोली मारी लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के शहर नापा के कंट्री शेरिफ जॉन रॉबर्टसन ने पत्रकारों को बताया कि हम इस परिस्थिति को सक्रिय शूटर स्थिति के तौर पर ले रहे हैं। हमारे डिप्टी शेरिफ और बंदूकधारी ने आपस में गोलियां चलाईं। बहुत सारी गोलियां चलाई गई हैं। लैरी कामेर ने बताया कि उनकी पत्नी डेवेरीयॉक्स स्मिथ मॉर्निंग स्टाफ के साथ पार्टी कर रही थी जब बंदूकधारी ने आश्रम में एंट्री की और कुछ लोगों को छोड़ते हुए तीन लोगों को बंधक बना लिया।

स्मिथ आश्रम के लिए फंडरेज करने का काम करती हैं। इस आश्रम में युद्ध की वजह से तनाव का शिकार हुए ईरान और अफगानिस्तान के वृद्ध रहते हैं। जिन तीन लोगों को बंदूकधारी ने बंधक बनाया है उनमें आश्रम के कर्मचारी शामिल हैं।


कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल के सहायक चीफ क्रिस चिल्ड्स ने कहा- बंदूकधारी के पास राइफल है और वह एक कमरे में छुपा हुआ है। अधिकारी उसके फोन और आश्रम की फैसिलिटी के लैंडलाइन फोन के जरिए उसके पास पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed