फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Gunman shot dead 4 people outside a  Chicago hospital

अमेरिका: शिकागो के अस्पताल में गोलीबारी, बंदूकधारी समेत चार की मौत

Tue, 20 Nov 2018 09:37 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Gunman shot dead 4 people outside a  Chicago hospital
shooting - फोटो : 9News

अमेरिका के शिकागो शहर के एक अस्पताल में सोमवार को एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस हमले में बंदूकधारी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालो में एक डॉक्टर, अस्पताल का कर्मी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस हमले में अस्पताल का एक स्टाफ भी घायल हो गया है। घटना दक्षिणी शिकागो शहर के मर्सी अस्पताल की है। 


loader

पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी ने जिस डॉक्टर को गोली मारी वह उसे जानता था। अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना है कि जब उन्होंने गोली आवाज सुनी तो वह काफी डर गए थे। 

वहीं अस्पताल में मौजूद मरीजों ने हमलावर को देख अपने हाथ खड़े कर लिए। मरने वाला चौथा व्यक्ति भी अस्पताल का ही एक कर्मचारी है। पुलिसकर्मी की मौत उस दौरान हुई जब वह हमलावर से लोगों की रक्षा कर रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि हमलावर की भी मौत हो गई है और उसकी पहचान का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी तक इस बात का भी पता नहीं चला पाया है कि हमलावर अपनी ही गोली से मरा है या फिर पुलिसकर्मी की गोली से। एक अन्य पुलिसकर्मी इस हमले में घायल हुआ है।

वहीं कोलारडो के डेनवर में भी ऐसी ही एक घटना घटी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सड़क पर हुई गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed