फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Gun used to kill black teenager sold for $250000

अश्वेत बालक की जान लेने वाली बंदूक डेढ़ करोड़ में बिकी

Sat, 21 May 2016 05:47 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला , नई दिल्ली
टीम डिजीटल/अमर उजाला , नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
Gun used to kill black teenager sold for $250000
- फोटो : reuters

वर्ष 2012 में अमेरिका के फ्लोरिडा में जिस बंदूक ने एक निहत्थे अश्वेत बालक, ट्रेवो मार्टिन की जान ली थी, उस बंदूक को नीलामी में एक शख्स ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये (ढाई लाख अमेरिकी डॅालर) में खरीद लिया। यह बंदूक पुलिस अधिकारी जार्ज जिमरमैन के नाम थी।

विज्ञापन

 

जिमरमैन के ऊपर अश्वेत बालक ट्रेवो मार्टिन के ऊपर जानबूझ कर गोली चलाने व उसकी हत्या करने का आरोप है। साल 2012 में जिमरमैन के इस कृत्य ने अमेरिका में नस्लीय हिंसा, हथियार नियंत्रण और न्याय व्यवस्था पर नए सिरे से बहस छेड़ दी थी। जिमरमैन ने इस कुख्यात बंदूक को यूनाइटेड गन ग्रुप डॅाट कॅाम पर बेचने की पेशकश की थी, जिसकी नीलामी बीते बुधवार को बंद हुई।

विज्ञापन

 

जिमरमैन और यूनाइटेड गन ग्रुप डॅाट कॅाम को इस नीलामी की वजह से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। आलोचकों ने इनके ऊपर एक 17 वर्षीय मासूम बालक के मौत से फायदा उठाने का आरोप लगाया है। नीलामी के बाद से यूनाइटेड गन ग्रुप डॅाट कॅाम का अब तक कोई बयान नहीं आया है। वहीं जिमरमैन ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि वह इन पैसों को समाज कल्याण के कार्यों में खर्चा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इस बंदूक के नीलामी के प्रस्ताव को दो अन्य हथियार बेचने वाली वेबसाइट ने नैतिक आधार पर ठुकरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed