{"_id":"25938be2d1b1b0301dc53e5892f075bd","slug":"flood-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से अमेरिका में तबाही, सैकड़ों लापता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बाढ़ से अमेरिका में तबाही, सैकड़ों लापता
Updated Wed, 18 Sep 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कोलोराडो में आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इस बाढ़ के कारण सैकड़ों हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
आपातकालीन टीमें अब भी बाढ़ में लापता सैकड़ों लोगों को खोजने के काम में लगी हुईं हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार अब भी 650 लोगों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
लेकिन अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि भारी बारिश के कारण वे सारे लोग किसी दूर दराज इलाके में फंसे हुए हों और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
भारी बारिश के कारण कई शहरों में पानी भर गया है। अब तक तीन हजार लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
अधिकारियों के अनुसार कई दिनों की बारिश के बाद पिछले बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई।
इसमें अब तक छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है। लगभग 1500 घर और 17 हज़ार दूसरी संपत्तियां इस बाढ़ के शिकार बने हैं।
विज्ञापन
17 शहर बाढ़ की चपेट में
कोलोराडो राज्य के सभी 17 शहर बाढ़ की चपेट में हैं। बोल्डर शहर में लगभग 53 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो उस इलाक़े की औसत बारिश का दोगुना है।
मंगलवार तक सेना के हेलिकॉप्टरों ने 2400 लोगों और 850 से ज़्यादा मवेशियों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था।
अधिकारियों के अनुसार आठ साल पहले 2005 में आए कटरीना तूफान के बाद से वायुसेना की मदद से चलाया जाने वाला सबसे बड़ा बचाव अभियान है।
कोलोराडो नेशनल गार्ड के लेफ्टिनेंट स्काई रॉबिंसन ने अनुसार बाढ़ से प्रभावित सभी इलाक़ों तक पहुंचने और मारे गए लोगों का सही आकलन करने में हफ्तों या फिर महीने भी लग सकते हैं।
विज्ञापन
हजारों बेघर
बीबीसी संवाददाता एलेस्टेयर लीथहेड के अनुसार सेना के हेलिकॉप्टर बाढ़ में फंसे लोगों के लिए खाने-पीने का सामान और दवाएं गिरा रहे हैं, लेकिन राहत कार्यों का मुख्य ध्यान हजारों बेघर लोगों के लिए आपातकालीन घर मुहैया कराना है।
दूर-दराज इलाक़ों से पानी निकलने और क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत में महीनों लग सकते हैं। बाढ़ के कारण सड़कों और पुलों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार लगभग 400 मील सड़क और 30 से ज़्यादा पुल टूट गए हैं।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है, इसके बाद केंद्र सरकार के जरिए राज्य की मदद की जा सकेगी।
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फ़िलहाल 50 लाख डॉलर यानी लगभग 30 करोड़ रूपए दिए गए हैं लेकिन कोलोराडो के पुनर्वास में अभी कितने पैसों की जरूरत होगी कहना मुश्किल है।