{"_id":"5a5731a34f1c1b06198b46c3","slug":"five-lakh-indians-will-benefit-from-a-bill-introduced-in-us-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी संसद में 45 फीसदी ग्रीन कार्ड बढ़ाने वाला बिल पेश, 5 लाख भारतीयों को होगा फायदा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी संसद में 45 फीसदी ग्रीन कार्ड बढ़ाने वाला बिल पेश, 5 लाख भारतीयों को होगा फायदा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में देश के भीतर योग्यता आधारित इमिग्रेशन और सालाना 45 फीसदी ग्रीन कार्ड बढ़ाने से संबंधित एक विधेयक पेश किया गया है। इस विधेयक को ट्रंप प्रशासन का पूरा समर्थन मिला हुआ है। इसलिए इसके पारित होने की संभावना काफी अधिक है। बिल पर संसद की मुहर लगने पर अमेरिका में रह रहे करीब 5 लाख ऐसे भारतीयों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जो ग्रीन कार्ड का फिलहाल इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में ग्रीन कार्ड का इंतजार करने वालों में भारत के अलावा यूरोप, अफ्रीका, कनाडा आदि के लोग भी शामिल हैं, जिनमें भारतीयों का आंकड़ा काफी अधिक है। सिक्योरिंग अमेरिकाज फ्यूचर एक्ट नाम से प्रतिनिधि सभा में पेश होने वाले इस बिल के पारित होने के बाद अमेरिका में अप्रवासियों का आंकड़ा मौजूदा साढ़े दस लाख से घटकर करीब ढाई लाख पर आ जाएगा। कांग्रेस से पास होने के बाद इस बिल पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंतिम रूप से हस्ताक्षर करेंगे, जिसके बाद डायवर्सिटी वीजा कार्यक्रम खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
अमेरिका में रह रहे करीब पांच लाख भारतीय ग्रीन कार्ड के इंतजार में हर साल अपना एच-1 बी वीजा बढ़ाने को मजबूर होते हैं। इस विधेयक में अमेरिका के भीतर ग्रीन कार्ड जारी करने की वर्तमान वार्षिक सीमा को 1.2 लाख से 45 प्रतिशत बढ़ाकर 1.75 लाख करने का प्रस्ताव ट्रंप प्रशासन ने रखा है।
विज्ञापन