फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   five Indian origin people are among richest american: Forbes

अमेरिकी अमीरों में भारतीय मूल के पांच अमेरिकी : फोर्ब्स

Sun, 09 Oct 2016 07:13 PM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
एजेंसी/ न्यूयॉर्क Updated Sun, 09 Oct 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
five Indian origin people are among richest american: Forbes
लिस्ट में शामिल रोमेश बाधवानी - फोटो : demo

फोर्ब्स पत्रिका की ओर से जारी 400 अमेरिकी अमीरों की सूची में भारतीय मूल के पांच अमेरिकी शामिल हैं, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार 23वें साल पहले नंबर पर बने हुए हैं।  फोर्ब्स की ओर से जारी 2016 के अमेरिकी अमीरों की सूची में शामिल होने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी हैं- सिम्फनी टेक्नोलॉजी के संस्थापक रोमेश वाधवानी, आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल भारत के सह-संस्थापक नीरज देसाई, एयरलाइन के दिग्गज राकेश गंगवाल, उद्यमी जॉन कपूर और सिलिकन वैली एंजल इंवेस्टर केआर श्रीराम। 81 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 60 वर्षीय बिल गेट्स सूची में टॉप पर हैं।

विज्ञापन


फोर्ब्स के अनुसार बिल गेट्स विश्व के सबसे बड़े निजी चैरिटेबल संस्था: द बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के जरिए बिल गेट्स विकासशील देशों में पोलियो उन्मूलन, मलेरिया की रोकथाम और बच्चों के टीकाकरण जैसे समाजसेवी काम में लगे हुए हैं। फोर्ब्स की सूची में अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस को 67 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरा स्थान मिला है। बर्कशायर हैथवे के सीईओ वारेन बफेट 65.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 55.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन

अमीरों की सूची

five Indian origin people are among richest american: Forbes

फोर्ब्स की सूची में 69 वर्षीय वाधवानी तीन बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 222वें नबंर पर हैं, जबकि नीरज देसाई 2.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 274वें स्थान पर हैं। सूची में शामिल भारतीय मूल के तीसरे अमेरिकी हैं 63 वर्षीय राकेश गंगवाल। वे 2.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 321वें स्थान पर हैं।

सूची में चौथे भारतीय मूल के अमेरिकी के रूप में जॉन कपूर को 2.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 335वां स्थान मिला है, जबकि पांचवें भारतीय मूल के अमेरिकी के रूप में श्रीराम 1.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 361वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed