फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Firing in Newsroom Newspaper in America

अमेरिकी अखबार के दफ्तर में गोलीबारी, पांच की मौत

Fri, 29 Jun 2018 06:53 AM IST
एजेंसी, एनापोलिस
एजेंसी, एनापोलिस Updated Fri, 29 Jun 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
Firing in Newsroom Newspaper in America
america

अमेरिकी प्रांत मेरीलैंड की राजधानी स्थित एक कम्युनिटी अखबार के न्यूजरूम में शॉटगन व स्मोक ग्रैनेड के साथ घुसे एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग करके पांच लोगों को मार डाला। इस हमले में दो लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। संदिग्ध हमलावर जैरेड रामोस (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


कानून प्रवर्तन अधिकारी इस घटना को आतंकी हमला न मानकर स्थानीय घटना मानकर चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ‘कैपिटल गजट’ को लेकर सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही थीं। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि ये धमकियां किस अकाउंट से दी गई थीं। हालांकि अपुष्ट जानकारी के मुताबिक हमलावर अखबार में अपने खिलाफ खबर छपने से नाराज था। रिपोर्टों केे मुताबिक हमलावर जैरेड ने सितंबर 2012 में समाचार पत्र कैपिटल गजट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था जिसे वह हार गया था। 
विज्ञापन


हमले के वक्त अखबार के दफ्तर में कई लोग मौजूद थे। एक संवाददाता ने बताया कि बंदूकधारी ने कांच के दरवाजे को निशाना बनाया जिसके पीछे कर्मचारी मौजूद थे। इमारत में कई अन्य कार्यालय भी हैं जहां से 170 कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। पुलिस फिलहाल हमले के पीछे की वजह का पता कर रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया कि मुझे अखबार के दफ्तर में गोलीबारी की जानकारी दी गई है। मेरी प्रार्थना पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर ने तीन साल पहले दी थी धमकी

कम्यूनिटी अखबार की श्रंखला चलाने वाले अखबार कैपिटल गजट में अपने खिलाफ खबर छपने के बाद हमलावर जैरेड रामोस ने 2012 में पत्रकार एरिक हार्टले और तत्कालीन संपादक थॉमस मारक्वार्ट पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था। हार्टले ने लिखा था कि रामोस ने एक महिला को फेसबुक पर अश्लील नामों से संबोधित किया है। 2015 में मेरीलैंड की अदालत ने अखबार के पक्ष में फैसला सुनाया। तभी जैरेड ने धमकी दी थी कि वह भ्रष्ट लोगों को मार डालेगा।


हमले के बाद भी छपेगा ‘कैपिटल गजट’

‘कैपिटल गजट’ के दफ्तर में हुए हादसे के बाद संवाददाता चेज कुक ने ट्वीट किया कि अखबार कल भी प्रकाशित होगा। उन्होंने बताया कि अखबार के संवाददाता कार पार्किंग में बैठकर काम कर रहे हैं। चेज ने कहा मुझे नहीं पता कि हम इससे ज्यादा क्या कर सकते हैं। एक अन्य रिपोर्टर फिल डेविस ने ट्वीट किया कि उस वक्त बेहद ही डरावना लग रहा था जब हम (पत्रकार) लोग डेस्क के नीचे थे और हमें मोली लगने व हमलावर द्वारा बंदूक रीलोड करने की आवाजें आ रही थीं। संपादक जिमी डीबट्स ने ट्वीट किया कि मैं अभी बात करने की स्थिति में नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed