फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   firing at us navy base in washington

अमेरिका: नेवी यार्ड पर गोलीबारी, 12 की मौत

Tue, 17 Sep 2013 12:44 AM IST
Updated Tue, 17 Sep 2013 12:44 AM IST
विज्ञापन
firing at us navy base in washington
अमेरिका में वॉशिंगटन के सबसे पुराने नौसैनिक ठिकाने वॉशिंगटन नेवी यार्ड पर हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई है। वॉशिंगटन पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तीन बंदूक़धारियों ने गोलियां चलाईं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इन बंदूक़धारियों में से एक की फायरिंग में मौत हो गई है।

वॉशिंगटन पुलिस प्रमुख ने एक बंदूकधारी के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पुलिस नेवी यार्ड की इमारत में बाक़ी बंदूकधारियों की तलाश कर रही है। पुलिस प्रमुख के मुताबिक़ इनमें से कोई भी सेना का सदस्य नहीं है।

विज्ञापन


इस बीच यार्ड में मौजूद लोगों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

वारदात नेवी यार्ड के सी सिस्टम कमांड हेडक्वार्टर पर हुई है। स्थानीय समय के मुताबिक़ सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर फ़ायरिंग शुरू हुई। तब लोग दफ़्तर पहुंच रहे थे। इसके बाद कई गोलियां चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यार्ड में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों के मुताबिक़ उन्होंने एक हथियारबंद को निशाना लगाते हुए देखा और इसके बाद भगदड़ मच गई।

भारी तादाद में मौजूद पुलिस ने सी सिस्टम कमांड हेडक्वार्टर पर घेरा डाल रखा है।

यार्ड के नेवी इंस्टेलेशन कमांड में पब्लिक अफ़ेयर्स के डायरेक्टर कैप्टन एड बुकलेटिन का कहना है कि कम से कम आठ लोग ज़ख़्मी हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

बंदूकधारी नेवी कर्मी?
एबीसी न्यूज़ ने मारे गए बंदूक़धारी की पहचान बताते हुए उसे 50 साल की उम्र का नेवी कर्मचारी बताया है, जिसका रोज़गार हाल ही में बदला गया था।

हालांकि वॉशिंगटन के दक्षिण पश्चिम में मौजूद इस नेवी यार्ड के आसपास के इलाक़े में बाक़ी बंदूकधारियों की तलाश की जा रही है। वॉशिंगटन पुलिस चीफ़ कैथी लेनियर के मुताबिक़ इन्होंने सेना जैसी यूनीफार्म पहनी हुई है।

कैथी लेनियनर ने मीडिया को बताया है कि एक बंदूकधारी आधी बांह वाली सेना की यूनीफ़ॉर्म में बेरेट हैट लगाए था और उसे आख़िरी बार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर हैंडगन के साथ देखा गया था।

एक काले पुरुष की भी पुलिस तलाश कर रही है जिसकी उम्र करीब 50 साल बताई गई है और वह ख़ाकी किट लिए मौके पर देखा गया था।

सिर और पैर में गोलियां
शहर के मेडस्टार वॉशिंगटन हॉस्पिटल सेंटर की प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया है कि उनके अस्पताल में गोली के शिकार कई लोगों को लाया गया है। डिस्ट्रिक्ट मेयर विंस ग्रे भी मौक़े पर पहुंच गए हैं।

फ़ायरिंग की वारदात में एक वॉशिंगटन डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अफ़सर के पैर में कई गोलियां लगी हैं।

इसके अलावा एक महिला नागरिक को सिर और हाथ में गोली लगी हैं और एक अन्य महिला को कंधे में गोली लगी है। जिसका इलाज किया जा रहा है।

चीफ़ मेडिकल ऑफ़िसर जेनिस ऑर्लोस्की के मुताबिक़ अस्पताल लाए गए तीन लोगों की हालत नाज़ुक है, हालांकि उनके बचने की संभावनाएं ज़्यादा हैं।

'मैं बस भाग पड़ी'
चश्मदीद पैट्रीशिया वार्ड ने बताया कि उन्होंने कम से कम सात गोलियां चलने की आवाज़ सुनी। ये आवाज़ें कैफ़ेटेरिया से आ रही थीं। उन्होंने कहा, ''यह इतना जल्दी हुआ कि मैं बस भागी।''

कमांडर टिम ज्यूरिस वारदात वाली इमारत के चौथे माले पर थे जब उन्होंने गोलियों की आवाज़ें सुनीं।

उन्होंने बीबीसी को बताया, ''असली बंदूक़ के बजाय लगा मानो कोई कैप गन चला रहा है।''

इस बीच इस घटना पर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रमुख अधिकारियों की बैठक बुलाई है और फेडरल एजेंसियों को जवाबी कार्रवाई के लिए पुलिस के साथ तालमेल में काम करने के निर्देश दिए हैं।


ओबामा ने इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई और इसे एक और मास शूटिंग की वारदात बताया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर अमेरिका में नागरिकों और सैन्य कर्मचारियों को निशाना बनाया गया है।

तीन हजार कर्मचारी

अमेरिकी नौसेना का कहना है कि सभी जवानों को आदेश दिया गया है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें। मौके पर कई आपातकालीन वाहन पहुंच चुके हैं।

अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी जिस नेवल सी सिस्टम्स कमांड हेडक्वार्टर्स में हुई है, वहां करीब तीन हज़ार लोग काम करते हैं।

अमेरिकी नेवी के अनुसार वॉशिंगटन नेवी यार्ड अमेरिकी नौसैनिक का सबसे पुराना तटीय ठिकाना है। पहली बार इसे 19वीं शताब्दी में खोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed