अमेरिका में 30 हजार नौसैनिकों ने शेयर कीं महिलाओं की नग्न तस्वीरें, जांच शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में कुछ नौसैनिकों द्वारा अपनी ही सहकर्मी महिला नौसैनिकों, पूर्व सहयोगियों और अन्य महिलाओं की नग्न व अर्धनग्न तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट करने का खुलासा होने के बाद पता चला है कि इन्हें 30 हजार लोगों ने शेयर भी किया था। अमेरिका में इस सैक्स कांड का भंडाफोड़ तब हुआ जब ‘द वॉर हॉर्स’ नामक समाचार संगठन ने इसे प्रकाशित किया। इन रिपोर्टों के आधार पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बाकायदा जांच शुरू कर दी है कि 30 हजार नौसैनिकों ने कैसे महिला सहकर्मियों के भद्दी तस्वीरें साझा कर लीं।
इस कांड का खुलासा होने के बाद अमेरिकी नौसेना कोर ग्रुप ने ऐसे सभी पुरुष समूहों की निंदा की है। ‘दि नेवल क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन सर्विस’ ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी सार्जेंट रोनाल्ड ग्रीन ने कहा कि - ‘यह हमारे मूल्यों और हमारी विरासत पर प्रत्यक्ष चोट है।’ नौसेना आपराधिक जांच सेवा में इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
नौसैनिकों द्वारा महिलाओं की ये तस्वीरें फेसबुक पर ‘मरीन यूनाइटेड’ नाम से बने समूह पर पोस्ट की गई थीं। इस पर तस्वीरों पर बेहद अशिष्ट और आक्रामक टिप्पणियां भी डाली गई थीं। ग्रीन ने कहा कि - ‘इस अशिष्ट व्यवहार से नौसैनिक साथियों और उनके परिजनों व अमेरिकी नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं।’
महिलाओं के शामिल होने के बाद नौसेना में सर्वाधिक यौन अपराध
फेसबुक के ‘मरीन यूनाइटेड’ नामक समूह में वर्तमान में पदस्थ अमेरिकी नौसैनिक, रिटायर्ड नौसैनिक, नेवी कॉर्प्समेन और ब्रिटिश रॉयल नौसैनिक भी जुड़े हुए थे। इस पेज पर महिलाओं की जो तस्वीरें हैं उनमें महिला सेना की सदस्याएं और अपरिचित महिलाएं भी शामिल हैं। एनसीआईएस द्वारा शुरू की गई सैक्स कांड की जांच के साथ ही इन तस्वीरों को हटा लिया गया है। इस जांच के बारे में नौसेना के कमांडेंट जनरल रॉबर्ट बी. नेल्लर ने टिप्पणी करने से फिलहाल इंकार कर दिया है, लेकिन माना कि इस हरकत से अमेरिकी नौसेना की छवि खराब हुई है।
महिला सहकर्मियों के नाम, यूनिट, रैंक समेत पूरा डोजियर बिना सहमति डाला
अमेरिकी नौसैनिकों ने महिला सहकर्मियों, पूर्व नौसैनिक महिलाओं और अन्य महिलाओं का पूरा डोजियर महिलाओं की जानकारी या सहमति के बगैर ही बना लिया था। इन तस्वीरों और दस्तावेजों पर महिलाओं के नाम, यूनिट और रैंक का उल्लेख भी किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि अन्य सदस्यों को भी इसके लिए उकसाया जाता था ताकि अधिक से अधिक लोग महिलाओं की ऐसी तस्वीरें पोस्ट करें।
महिलाओं के शामिल होने के बाद नौसेना में सर्वाधिक यौन अपराध
अमेरिका में उन सभी सैन्य शाखाओं के भीतर समस्याएं देखी जा रही हैं जहां महिलाओं को शामिल किया गया है, लेकिन नौसैनिक कॉर्प्स ने संभवतया सबसे कठिन चुनौतियों का सामना किया है। यहां सबसे अधिक यौन अपराध संबंधी रिपोर्ट मिली हैं। अमेरिकी सेना में 14 फीसदी महिलाएं हैं जबकि नौसेना में मात्र 7 फीसदी, लेकिन इसके बावजूद नौसेना में इस प्रकार के अपराध अधिक मिले हैं।