फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Federal agents arrested a former US Marine allegedly plotting a Christmas attack in San Francisco

क्रिसमस पर हमले की साजिश हुई नाकाम, हिरासत में आत्मघाती हमलावर

Sat, 23 Dec 2017 02:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 23 Dec 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
Federal agents arrested a former US Marine allegedly plotting a Christmas attack in San   Francisco
Everitt Aaron Jameson - फोटो : Facebook
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में क्रिसमस ईव पर हमले की साजिश रचने वाले को फेडरल एजेंटों ने शुक्रवार को  गिरफ्तार किया है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार साजिशकर्ता पूर्व अमेरिकी मरीन है और इस्लामी जिहादी समूह IS से प्रभावित है।  
विज्ञापन


एफबीआई के स्पेशल एजेंट क्रिस्टोफर मैक केनी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर एवरिट आरोन जैमसन की प्लानिंग शहर के सबसे व्यस्ततम 39 टूरिस्ट स्पॉट को टार्गेट करने की थी। अधिकारी ने बताया कि अंडरकवर एजेंट शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके को 18 से 25 दिसंबर को विस्फोट करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


उसका टार्गेट क्रिसमस के दिन हमला करने का था। दस्तावेजों में बताया गया है कि जैमसन आत्मघाती हमला करने वाला था, उसका हमला करने के बाद भागने की कोई योजना नहीं थी बल्कि वो मरने के लिए तैयार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: AIMIM चीफ ओवैसी के बोल- ना मोदी का और ना कांग्रेस, हरा रंग सिर्फ हमारा चलेगा

जैमसन कैलीफोर्निया के मोडेस्टो का रहने वाला है। उसके घर से एफबीआई के अधिकारियों को हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। जैमसन ने मरीन कॉर्प से 2009 में ट्रेनिंग ली है जहां उसने शार्पशूटर, राइफल क्वालीफिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। लेकिन उसे जल्दी ही वहां से हटा दिया गया क्योंकि उसे अस्थमा था।  मेक कैन्नी ने बतायाकि  जैमसन से पीयर 39 का चयन किया क्योंकि वहां एक करोड़ पर्यटक आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed