फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   fear of rape in prison where anyone is bathing

वो जेल जहां नहाते समय है बलात्कार का डर

Fri, 14 Dec 2012 12:15 PM IST
बीबीसी हिंदी/लिंडा प्रेसली
बीबीसी हिंदी/लिंडा प्रेसली Updated Fri, 14 Dec 2012 12:15 PM IST
विज्ञापन
fear of rape in prison where anyone is bathing

अमेरिकी जेलों में कैदियों के साथ होने वाले बलात्कार और यौन हमलों को रोकने के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं। अलाबामा राज्य में महिलाओं की एक जेल इस मामले में काफी बदनाम है।

विज्ञापन


टुटविलर नाम की ये जेल वेटंप्का शहर में अमेरिकी हाइवे 231 के पास ही स्थित है। वैसे तो इस जेल में अलाबामा राज्य में महिलाओं के लिए अधिकतम सुरक्षा मुहैया कराई गई है लेकिन यही वो जगह हैं जहां महिलाओं के यौन उत्पीड़न के बेशुमार मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


रॉबर्ट चांसी इस जेल में बंद अपनी रिश्ते की बहन मोनिका वॉशिंगटन से मिलने आए हैं जो लूटपाट के जुर्म में 20 साल की सजा काट रही हैं। रॉबर्ट के पास ही मोनिका की छोटी बेटी भी खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से बाहर निकलने पर रॉबर्ट बताते हैं कि मोनिका कैसे गर्भवती हुईं। वो कहते हैं, “उनका जेल में ही बलात्कार किया गया। एक सुरक्षाकर्मी ने उनका बलात्कार किया जिसके बाद ये बच्ची पैदा हुई।”

जेल नहीं सुरक्षित
रॉबर्ट जब एक बार मोनिका से मिलने जेल पहुंचे तो उन्हें इस बलात्कार के बारे में पता चला। लेकिन तब तक वो दो महीने की गर्भवती हो गई थीं।

वो बताते हैं, “सुरक्षाकर्मी उन्हें एक कमरे में ले गया और कहने लगा कि वो ऐसा करना चाहता है, मोनिका ने इसके लिए 'ना' कह दिया। फिर उसने कहा, ‘तुम्हें क्या लगता है, वो किसकी बात पर भरोसा करेंगे- मेरी या तुम्हारी?’ इसलिए उन्होंने उसे वो करने दिया जो वो करना चाहता था।”

रॉबर्ट ने बताया कि मोनिका इतनी डरी हुई थीं कि वो किसी को भी इस बलात्कार के बारे में नहीं बताना चाहती थीं। लेकिन गर्भावस्था को तो वो नहीं छिपा सकती थीं।

इक्वल जस्टिस इनिशिएटिव नाम के एक गैर सरकारी संगठन ने टुटविलर जेल में होने वाले मामलों की छानबीन की। इस संस्था की वकील शारलट मोरिसन ने मोनिका के मामले की पैरवी की। उन्होंने कहा कि ऐसे और भी मामले हैं जब सुरक्षाकर्मियों ने ही कैदियों का बलात्कार किया।

उनका कहना है, “हम इस तरह हुई बहुत सी गर्भवती महिलाओं के बारे में जानते हैं। 2009 के बाद से तीन मामले ऐसे हुए हैं। हमने टुटविलर में 50 महिलाओं से बात की। उनसे हमें जो पता चला, वो वाकई विचलित करने वाला है।"

मॉरिसन कहती हैं, "जिन महिलाओं से हमने बात की, उनमें से हर को या तो बलात्कार व यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा या उन्होंने किसी अन्य महिला के साथ ऐसा होते देखा।”

नया कानून
वैसे ये समस्या सिर्फ अलाबामा राज्य की एक जेल की नहीं है। अमरीका दुनिया भर में सबसे ज्यादा कैदियों वाला देश है। वहां संघीय, प्रांतीय और स्थानीय जेलों में बीस लाख से ज्यादा लोग कैद हैं।

संघीय न्याय सांख्यिकी ब्यूरो के एक हालिया सर्वे में अनुमान जताया गया है कि अमेरिकी राज्यों की जेल में बंद कैदियों में से 9.6 प्रतिशत लोगों को यौन रूप से प्रताड़ित किया गया है।

राज्यों की जेलों में रह चुके 5.4 प्रतिशत लोगों ने साथी कैदियों के साथ दुर्व्यवहार की बात कही। वहीं 5.3 प्रतिशत लोगों का कहना है कि इस तरह के यौन हमलों को जेल कर्मचारियों ने ही अंजाम दिया।

अमेरिकी संसद ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसी साल अगस्त से अमरीका में कारागार बलात्कार निवारण अधिनियम को लागू किया है। इसे बताया गया है कि जेल के अधिकारी कैसे इस तरह की शिकायतों की जांच कर सकते हैं।


इसमें कैदियों के लिए अपने साथ यौन दुर्व्यवहार की शिकायत करने के नियम तय किए गए हैं।

इसमें सिफारिश की गई है कि अगर संभव हो, तो कैदियों की जेल में समान लिंग वाले सुरक्षाकर्मी ही तैनात हो। यानी पुरूष कैदियों के लिए पुरूष सुरक्षाकर्मी और महिला कैदियों के लिए महिला सुरक्षाकर्मी होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed