फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   fbi wanted woman joanne chesimard

ये महिला 'मोस्ट वांटेड' है..

Sat, 04 May 2013 08:40 AM IST
Updated Sat, 04 May 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
fbi wanted woman joanne chesimard

पहली बार एफ़बीआई की ‘मोस्ट वांटेड टेरेरिस्ट’ की सूची में किसी महिला का नाम शामिल किया गया है।

विज्ञापन


जोएन क़त्ल के मामले में दोषी करार दी गई थी। लेकिन 1979 में वो जेल से भागकर क्यूबा चली गई थी। उन्हें उम्र क़ैद की सज़ा हुई थी।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने उन्हें ‘डोमेस्टिक टेरेरिस्ट’ की लिस्ट में रखा गया है। हालांकि उनसे कोई नया खतरा नहीं है। लेकिन उन्हें पकड़ने से जुड़ी सूचना देने पर कुल 20 लाख डॉलर का इनाम है।

माना जा रहा है कि जोएन अब भी क्यूबा में रहती हैं, जिसकी अमेरिका के साथ प्रत्यर्पण संधि नहीं है। कहा जाता है कि क्यूबा में करीब ऐसे 70 लोगों को पनाह मिली हुई है जिनकी अमेरिका को तलाश है।
विज्ञापन


हालांकि, अप्रैल में क्यूबा ने फ्लोरिडा के एक दंपति को वापस किया था जिनकी अमेरिका तलाश कर रहा था।

जेल से कैसे भागी

जोएन ब्लैक लिबरेशन आर्मी की नेता थीं। एफबीआई इसे कट्टरपंथी संगठन मानता है जो 70 और 80 के दशक में कई अमरीकी पुलिस अधिकारियों की मौत के लिए ज़िम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1973 में जोएन और उसके दो साथियों को न्यूजर्सी पुलिसकर्मियों ने रोका था। एफबीआई के मुताबिक, जवाब में जोएन और साथियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियाँ चलाईं थी, इसमें एक पुलिसकर्मी मारा गया। जोएन के एक साथी की मुठभेड़ में मौत हो गई थी और दूसरा जेल में है।

जोएन को भी जेल हुई थी लेकिन ब्लैक लिबरेशन आर्मी के लोगों की मदद से वो भाग निकलने में सफल रहीं। ये लोग वैन लेकर जेल में आए गए और जोएन को ले गए।

पुलिस के मुताबिक जोएन कुछ सालों तक अमरीका में ही छिपती रही और बाद में क्यूबा में दिखीं।

उन्हें क्यूबा में राजनीतिक शरण मिली हुई है।

एफ़बीआई ने जोएन से जुड़ी जानकारी देने के लिए 10 लाख डॉलर का पुरस्कार रखा है। जबकि न्यू जर्सी पुलिस ने भी 10 लाख डॉलर इनाम रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed