फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   FBI translator married ISIS terrorist

FBI की ट्रांसलेटर ग्रीन ने जिस आतंकी की जांच का जिम्मा मिला था उसी रचा ली शादी 

Wed, 03 May 2017 09:29 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 03 May 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
FBI translator married ISIS terrorist
fbi(file Photo)

अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एजेंसी की ट्रांसलेटर डैनिएला ग्रीन को जिस आतंकी की जांच का जिम्मा सौंपा गया था उसी के साथ गुपचुप तरीके से सात फेरे ले ली थी।

विज्ञापन


सीएनएन की खबर के मुताबिक 38 वर्षीय ग्रीन 2014 में सीरिया गई थी, जहां उन्होंने खूंखार संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी डेनिस कस्पर्ट के साथ शादी रचा ली। कस्पर्ट एक जर्मन रैपर था, जो बाद में आईएस के लिए लड़ाकों की भर्ती करने लगा था। वह इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का जमकर इस्तेमाल करता था। ग्रीन मामले की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश को इस मामले को गोपनीय रखने के लिए कहा गया था, लेकिन सोमवार को फेडरल कोर्ट के दस्तावेज खोले जाने के बाद यह मामला सबके सामने आ गया।
विज्ञापन


यह घटना अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है। इस मामले के सामने आने के बाद से अमेरिका की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एफबीआई का कहना है कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित को ध्यान में रखते हुए ग्रीन मामले को उस वक्त सार्वजनिक नहीं किया था। ग्रीन ने 2011 में अमेरिकी खुफिया एजेंस से जुड़ी थीं। हाल ही में पेंटागन ने हवाई हमले में कस्पर्ट के मारे जाने का दावा किया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह हमले में बच निकला था। कस्पर्ट आईएस के प्रोपेगैंडा वीडियो में भी नजर आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफबीआई के मुताबिक ग्रीन ने अपनी सीरिया यात्रा को लेकर खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से झूठ बोला था। हालांकि जब ग्रीन सीरिया से लौटकर अमेरिका पहुंची, तो उसको गिरफ्तार कर लिया गया और मामले में उसको दो साल की सजा सुनाई गई। सजा काटने के बाद उसको पिछले साल रिहा कर दिया गया। वह अब अमेरिका में ही एक होटल में काम कर रही हैं। जब उनसे मामले में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इससे उनके परिवार को खतरा है। लिहाजा वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी। 


 

आतंकी पति को किया था आगाह

FBI translator married ISIS terrorist
isis
एक अमेरिकी कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक डैनिएला ग्रीन को आतंकी डेनिस कस्पर्ट की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि उसने जांच करने की बजाय अपने आतंकी पति कस्पर्ट को इससे सतर्क कर दिया कि वह एफबीआई के निशाने पर है। इस घटना से अमेरिका की खुफिया एजेंसी को आईएस के खिलाफ अपने मिशन को तगड़ा झटका लगा।

सीएनएन के  के अनुसार ग्रीन एफबीआई के डेट्रॉयट फील्ड ऑफिस में काम करती थी। ऐसे पहुंची थी सीरिया डैनिएला ग्रीन एफबीआई को चकमा देकर सीरिया पहुंची थीं। ग्रीन का जन्म चेकोस्लाविया में हुआ था। उसने अपने मां-बाप से मिलने के लिए जर्मनी जाने के बहाने तुर्की गईं और वहां एक आईएस आतंकी की मदद से सीरिया चली गई थी। कुछ ही दिन में ग्रीन को अपनी गलती का एहसास हो गया। वह एक महीने बाद ही वापस अमेरिका आ गई। ग्रीन इससे पहले एक अमेरिकी अधिकारी से शादी कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed