ओबामा, हिलेरी व सीएनएन को संयुक्त राज्य डाक सेवा से भेजे गए थे पार्सल बम : एफबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और टेलीविजन न्यूज चैनल सीएनएन में भेजे गए पार्सल बम की तहकीकात कर रही अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसी एफबीआई (फॉरेंसिक ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) को यह पता चला है कि ये पार्सल कैसे भेजे गए थे।
एफबीआई के अधिकारी ने जानकारी दी कि ट्रंप के आलोचकों को भेजे गए पार्सल बम संयुक्त राज्य डाक सेवा (यूएस मेल) से भेजे गए थे। यह स्पष्ट होने के बाद यूएस मेल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पार्सल के रूप में कोई और बम तो नहीं है।
यूएस डाक सेवा के एक अधिकारी ने बताया जांचकर्ता पिछले आठ घंटे से अन्य पार्सल बम की तलाश कर रहे हैं, लेकन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। अधिकारी ने कहा कि अगर और पार्सल बम होंगे तो उन्हें जल्द ही खोज लिया जाएगा।
यह है मामला
दरअसल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और न्यूज चैनल सीएनएन को पार्सल बम भेजे गए थे। हिलेरी के पते पर भेजा गया बम मंगलवार देर रात डाक पहुंचाने वाले कर्मचारी ने पकड़ा था। बराक ओबामा के पते पर भेज गया बम बुधवार सुबह पकड़ा गया था। सीएनएन ने संदिग्ध पैकेट पाए जाए पर उसने अपने न्यूयॉर्क ब्यूरो को खाली करा दिया था।
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए कहा ता कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा था कि इसकी जांच में सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है। बता दें कि जिन-जिन को ये पार्सल बम भेजे गए थे वह सभी वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचना करते रहे हैं।