{"_id":"5a440ffb4f1c1b3c3d8c050a","slug":"fbi-is-investigating-hillary-clinton-s-lie-says-us-president-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलेरी के झूठ की जांच कर रही एफबीआई: ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हिलेरी के झूठ की जांच कर रही एफबीआई: ट्रंप
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच रूसी संबंधों को चल रहा विवाद लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एफबीआई ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच में फर्जी डोजियर का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ट्रंप ने हिलेरी को 2020 में उनके खिलाफ फिर चुनाव लड़ने की दी चुनौती
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा कि एफबीआई द्वारा चुनाव में मेरे प्रचार अभियान की हिलेरी के झूठ के पुलिंदे के आधार पर जांच की जा रही है। इस ट्वीट में ट्रंप ने उन दस्तावेजों का उल्लेख भी किया, जिसे पिछले साल निजी जांचकर्ता द्वारा एकत्रित किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अमेरिका के लिए नई सुरक्षा नीति बना रहे ट्रंप ने रूस और चीन को बताया विरोधी
ट्रंप ने आरोप लगाया कि सिर्फ इतना ही नहीं हुआ बल्कि इन निजी जांचकर्ताओं को इस काम के लिए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन की प्रचार टीम ने अच्छी-खासी रकम भी मुहैया कराई गई।