{"_id":"59e65c204f1c1b6d548b7cb0","slug":"trump-challenges-hillary-clinton-to-contest-again-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने हिलेरी को 2020 में उनके खिलाफ फिर चुनाव लड़ने की दी चुनौती ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने हिलेरी को 2020 में उनके खिलाफ फिर चुनाव लड़ने की दी चुनौती
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रंप और हिलेरी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को 2020 में उनके खिलाफ एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए 2016 में हुए चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी के खिलाफ जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था।
हिलेरी पिछले कुच माह से अपनी हार के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, जबकि ट्रंप ने दावा किया है कि वह एक कमजोर उम्मीदवार थीं।
व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अचानक हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि हिलेरी चुनाव लड़ेंगी। क्या वह चुनाव लड़ने वाली हैं? मुझे उम्मीद है।’
ट्रंप ने दावा किया कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलेरी की हार के कई कारण हैं। ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने जो किया वह सही नहीं था। इसके साथ ही कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से वह नहीं जीतीं। हिलेरी का रूस को अपनी हार के लिए जिम्मेदार ठहराना केवल एक बहाना है।’
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रंप ने राष्ट्रगान का अपमान करने वाले एनएफएल खिलाड़ियों का हिलेरी द्वारा किए बचाव की आलोचना भी की। ये खिलाड़ी राष्ट्रगान के दौरान, एक मुद्दे पर विरोध जताने के लिए अपने घुटनों पर बैठ गए थे।b