फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   favourite holiday destinations in the world

दुनियाभर में सैलानियों की सबसे पसंदीदा जगह कौन-सी है?

Sun, 04 Aug 2013 01:08 PM IST
Updated Sun, 04 Aug 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
favourite holiday destinations in the world

दुनिया की कई जगहों में छुट्टियों का मौसम आ गया है। तो छुट्टियों में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहें कौन सी हैं।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार 2012 में फ्रांस दुनिया में सबसे ज़्यादा पर्यटक पहुंचे। लेकिन सबसे ज़्यादा पर्यटक जुटाने वाली राजधानी थी- बैंकॉक।

संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन के एक हालिया अध्ययन के अनुसार पिछले साल 8।30 करोड़ पर्यटक फ्रांस गए। यह संख्या इसकी कुल आबादी 6।6 करोड़ से काफ़ी ज़्यादा है।

दूसरे स्थान पर अमेरिका है लेकिन फ्रांस के मुकाबले वहां 1।60 करोड़ पर्यटक कम आते हैं। चीन, स्पेन और इटली क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

लेकिन पर्यटकों के बीच सबसे क्लिक करें लोकप्रिय होने के बावजूद फ्रांस को इससे बहुत ज़्यादा पैसा नहीं मिलता ।

भारत का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा। उसके पर्यटन में केवल पाँच फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि बर्मा में 52 फ़ीसदी वृद्धि हुई तो श्रीलंका के पर्यटन में 17 फ़ीसदी।
विज्ञापन


फिल्म से बढ़े पर्यटक

फ्रांस के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का 7% हिस्सा है जो कार उद्योग से ज़्यादा है। लेकिन पर्यटकों द्वारा खर्च किया जाने का औसत 39,470 रुपये है।

जबकि अमेरिका में हर पर्यटक पर यह औसत 1,15,112 रुपये, जर्मनी में 76,558 रुपये, ब्रिटेन में 76,313 रुपये का है। लेकिन दक्षिण पूर्व एशिया के मकाउ में, जिसे उसके जुआघरों के लिए जाना जाता है, यह औसत है 1,96,314 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी एक वजह यह हो सकती है कि फ्रांस में आने वाले 83% पर्यटक अन्य यूरोपीय देशों से आते हैं।

इनमें से बहुत से पड़ोसी देशों से आते हैं और वह होटल और रेस्तरां में रहने-खाने के बजाय कैंपिंग करना और सुपरमार्केट से सामान लेकर खाना पसंद करते हैं।

'प्यार के शहर' का दर्द

इसके विपरीत अमेरिका के 55% पर्यटक उसके दो पड़ोसी देशों कनाटा और मैक्सिको से आते हैं। अमेरिकी पर्यटन संघ के अनुसार बाकी के 45% से ही पर्यटकों से होने वाली कमाई का 78% मिलता है।


holiday destinations











फ्रांस की राजधानी को भले ही “प्यार का शहर” कहा जाता हो लेकिन संयुक्त राष्ट्र के अनुसार सिर्फ़ 16.8% पर्यटक ही पेरिस गए।

सबसे ज़्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने वाली राजधानी की बात हो तो नाम आता है बैंकॉक का।

मास्टरकार्ड के अनुसार थाईलैंड की राजधानी में हर साल 1.59 करोड़ पर्यटक आते हैं। यह संख्या लंदन से थोड़ी ज़्यादा है।

हालांकि 2012 में यह तस्वीर उलटी थी। लेकिन बैंकॉक में पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है- इनमें से ज़्यादातर चीनी पर्यटक हैं।

थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण इस लोकप्रियता का श्रेय फ़िल्म लॉस्ट इन थाईलैंड को देता है। यह फ़िल्म पिछले साल अवतार को पछाड़कर चीन की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई।

पर्यटकों की पसंद

देश------------ पर्यटक संख्या
फ्रांस----------- 8.3 करोड़
यूएस---------- 6.7 करोड़
चीन----------- 5.77 करोड़
स्पेन---------- 5.77 करोड़
इटली--------- 4.64 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed