फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   facebook data glitch

एक गलती ने किया फेसबुक को परेशान

Wed, 26 Jun 2013 01:28 PM IST
Updated Wed, 26 Jun 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
facebook data glitch

फ़ेसबुक के डाटा आर्काइव में आई एक गड़बड़ी के कारण करीब 60 लाख लोगों की व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक हो गई। इस त्रुटि के कारण लोगों के ईमेल और फोन नंबर उन लोगों के साथ शेयर हो गए, जिन्हें उनकी जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन


हालांकि फ़ेसबुक ने कहा है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिसके आधार पर कहा जा सके कि सार्वजनिक हुई जानकारियों का गलत इस्तेमाल किया गया है।

कंपनी ने कहा कि वह प्रोग्राम में आई इस त्रुटि से 'परेशान और शर्मिंदा' है। फ़ेसबुक के प्रोग्राम में आई इस गड़बड़ी को एक बाहरी प्रोग्रामर ने पकड़ा है।

ईमेल और फोन नंबर


फ़ेसबुक की ओर से जारी की गई सुरक्षा सलाह में कहा गया है कि यह त्रुटि फ़ेसबुक पर अपलोड की जाने वाली कॉंटेक्ट लिस्ट और एड्रेस बुक को व्यवस्थित रखने के तरीके के कारण हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, फ़ेसबुक कॉंटेक्ट लिस्ट से लोगों के नाम और उनकी संपर्क जानकारियों का विश्लेषण करता है और उन लोगों को दोस्त बनाने की सलाह देता है जिन्हें यूजर के पहले से जानने की संभावना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के दौरान फ़ेसबुक ने ईमेल और फोन नंबर जैसी जो जानकारियां इकट्ठा की वह भी कांटेक्ट लिस्ट और एड्रैस बुक में अपडेट हो गईं।

फ़ेसबुक के मुताबिक जब लोगों ने अपने प्रोफाइल की जानकारियां डाउनलोड की तब तक यह संपर्क संबंधित जानकारी भी साथ में आ गई और उन लोगों तक पहुंच गई जिनके साथ वो शेयर नहीं की गईं थी।

इस त्रुटि की जांच के बाद पता चला कि करीब 60 लाख लोगों की जानकारी इस तरह साझा हो गई। हालांकि इसके बाद भी फ़ेसबुक का कहना है कि इसका ज्यादा असर इसलिए नहीं हुआ क्योंकि यह जानकारी उन लोगों तक पहुँची थी जो यूजर को पहले से ही जानते थे।

फ़ेसबुक का कहना है कि अब इस त्रुटि को ठीक कर दिया गया है।

मोटा ईनाम


इस त्रुटि के बारे में जानकारी फ़ेसबुक के 'व्हाइट हैट' कार्यक्रम से जुड़े एक प्रोग्रामर ने दी। यह कार्यक्रम फ़ेसबुक की कोडिंग में गलतियां या त्रुटियां पकड़ने के लिए है। इस त्रुटि को पकड़ने वाले प्रोग्रामर को फ़ेसबुक ने मोटी राशि दी है।


इंटरनेट सुरक्षा विश्लेषक ग्राहम क्लूली ने सप्ताहांत से ठीक पहले इस जानकारी को सार्वजनिक करने पर फ़ेसबुक की आलोचना करते हुए कहा कि फ़ेसबुक ने इस जरूरी जानकारी का सभी लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित करने के बजाए अपनी छवि बचाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed