{"_id":"5ab8f5c54f1c1b314e8b45e1","slug":"facebook-collecting-android-call-and-text-data-from-android-mobile-users","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर एंड्रायड मोबाइल यूजर्स के डाटा पर सेंध लगाने का आरोप, आपके फोन नंबर और टेक्स्ट मैसेज चोरी!","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फेसबुक पर एंड्रायड मोबाइल यूजर्स के डाटा पर सेंध लगाने का आरोप, आपके फोन नंबर और टेक्स्ट मैसेज चोरी!
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Updated Mon, 26 Mar 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाटा लीक के बाद फेसबुक पर एंड्रायड मोबाइल उपयोगकर्ताओं के फोन नंबर, टेक्स्ट मैसेज का डाटा जुटाने का आरोप लगा है। वेबसाइट एआरएस टेकनिका ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कुछ यूजर ने फेसबुक की ओर से एकत्रित डाटा की जांच की तो पाया कि वहां उनके वर्षों पुराने मोबाइल नंबर, टेलीफोन नंबर, कॉल की लंबाई और टेक्स्ट मैसेज मौजूद हैं।
विज्ञापन
इस पर फेसबुक ने सोमवार को जवाब दिया कि सर्वर को सुरक्षित बनाने यह सूचना अपलोड की गई है। यह उन्हीं एंड्रायड यूजर की सूचना है, जिन्होंने इसकी अनुमति दी थी। कंपनी की प्रवक्ता ने कहा, यह डाटा न बिका और न किसी यूजर के दोस्तों व बाहरी एप के साथ साझा किया गया। इस डाटा का इस्तेमाल फेसबुक पर लोगों का अनुभव बेहतर बनाने और दूसरों से जुड़ने में मदद करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
फेसबुक का यह भी दावा है कि उन्होंने कॉल और मैसेज की सामग्री नहीं जुटाई है। फेसबुक इन सूचनाओं का उपयोग मैसेंजर के कांटैक्ट की रैंकिंग में करता है ताकि वह यूजर को कॉल करने के लिए सलाह दे सके।
विज्ञापन
यूजर जब मैसेंजर या फेसबुक लाइट में साइनअप करते हैं, तो उन्हें इसका विकल्प सुझाया जाता है। इसमें लिखा होता है कि अगर आप इस फीचर को ऑन करेंगे तो हम इसके लॉग की सूचना को लेंगे।
फेसबुक का कहना है कि यह सारा डेटा कलेक्शन यूजर की सेटिंग में जाकर बंद किया जा सकता है। वहीं एप से पहले के कॉल और टेक्स्ट की हिस्ट्री भी डिलीट की जा सकती है।