{"_id":"57d24daa4f1c1ba83031afa7","slug":"faa-warns-airline-passengers-not-to-use-samsung-smartphone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवाई जहाज में न ले जाएं सैमसंग स्मार्टफोन, पकड़ सकता है आग","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हवाई जहाज में न ले जाएं सैमसंग स्मार्टफोन, पकड़ सकता है आग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Sep 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते कुछ दिनों से सैमसंग स्मार्टफोन के आग पकड़ने की कई रिपोर्टे सामने आने के बाद अमेरिकी एविएशन विभाग के सुरक्षा अधिकारियों ने हवाई जहाज में सफर कर रहे यात्रियों को सैमसंग फोन के इस्तेमाल करने से मना किया है। अधिकारियों ने यात्रियों को चेताते हुए कहा है कि यात्रा के समय वे अपने सैमसंग को न ही स्विच ऑन करें, न ही उसे चार्ज करें।
अमेरिकी प्रशासन ने यात्रियों को बीते कुछ दिनों में घटी घटनाओं का हवाला देते हुए यह भी चेतावनी दी कि हवाई सफर के दौरान जो बैग उनके पास रहता है उसमें भूल कर भी गैलक्सी नोट-7 को न रखें। किसी विशेष उत्पाद या ब्रांड को लेकर अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जारी की गई संभवत: यह पहली सुरक्षा चेतावनी है।
सैमसंग स्मार्टफोन में आग पकड़ने की खबरों आने के बाद, कंपनी ने बीते हफ्ते दुनिया भर से भारी संख्या में अपने स्मार्टफोन को वापस मंगवाया था। सैमसंग की जांच में इन स्मार्टफोन की लिथियम बैटरी में समस्या पाई गई थी।

सैमसंग के महंगे स्मार्टफोनों में शामिल है गलैक्सी नोट-7
फ्लोरिडा के सेंट पीट्सबर्ग में एक व्यक्ति ने अपनी जीप में सैमसंग के गलैक्सी नोट-7 को चार्जिंग में लगा रखा था। अत्याधिक चार्जिंग की वजह से स्मार्टफोन में आग लग गई। थोड़ी देर में इस आग ने जीप को भी अपने हवाले ले लिया।
सैमसंग ने अगस्त में ही नोट श्रृखंला की मोबाईल का नया संस्करण बाजार में उतारा था। यह सैमसंग के सबसे महंगे स्मार्टफोन में से एक था। सैमसंग ने नोट-7 में आईरिस स्कैनर की सुविधा जोड़ी थी। आईरिस स्कैनर की मदद से इस फोन को आंखों के जरिए ही लॉक और अनलॉक किया जा सकता है।
उच्च तापमान में लिथियम बैटरी में अन्य बैटरी के मुकाबले आग पकड़ने की ज्यादा संभावना रहती है। सैमसंग फोन इकलौता उपकरण नहीं है, लिथियम बैटरी को लेकर इस तरह की समस्याएं पहले भी कई उपकरणों में आ चुकी हैं।