कैलिफोर्नियाः हमलावरों के घर पर विस्फोटक मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राज्य कैलिफ़ोर्निया के सोशल सर्विस सेंटर में 14 लोगों को मारने और 21 को घायल करने वाले दंपती के घर से हथियारों को जखीरा मिला है। ये जानकारी कैलिफोर्निया पुलिस ने दी है। बुधवार को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों संदिग्ध हमलावर भी मारे गए थे।
इसके बाद चले पुलिस अभियान के दौरान उनके घर से बम बनाने वाले उपकरण, हथियार और हजारों राउंड गोलियां बरामद हुई हैं। अधिकारी 28 साल के रिज़वान फारूक और 27 साल की ताशफीन की ओर से किए गए इस हमले के उद्देश्य का पता नहीं लगा सके हैं। सैन बर्नारडिनो के कॉरनर (मृत्यु समीक्षक) ने हमले के पीड़ितों के नाम भी जारी कर दिए हैं।
योजनाबद्ध तरीके से किया गया हमला
सैन बर्नारडिनो के शेरिफ जॉन मैकमोहन के मुताबिक इस गोलीबारी में प्रत्येक पीड़ित परिवार, उनके दोस्तों और सहयोगियों को भारी क्षति हुई है। पुलिस ने बताया है कि इस हमले के कुछ हद तक योजनाबद्ध होने के संकेत मिले हैं।
स्थानीय पुलिस प्रमुख जाररॉड बरगुएन के मुताबिक ऐसा लगता है कि दोनों हमलावर दूसरे हमले की तैयारी में भी थे। पुलिस अधिकारी हमले की साजिश रचने में संभावित सहयोगियों को पकड़ने के लिए संदिग्धों के परिजनों के संपर्क में हैं। अमरीका में 2012 के बाद गोलाबारी की ये सबसे बड़ी घटना है. 2012 में न्यूटॉउन के एक स्कूल में हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे।