{"_id":"dd691b06-a7d9-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"explosion-in-texas","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सस धमाके में कई लोगों की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
टेक्सस धमाके में कई लोगों की मौत
Updated Thu, 18 Apr 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के टेक्सस प्रांत में बुधवार शाम एक खाद कारखाने में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पाँच से लेकर 15 लोगों की मौत की आशंका है।
विज्ञापन
लेकिन अधिकारियों ने ये बताने में असमर्थता जताई है कि कितने लोगों की मौत हुई है। वाको पुलिस स्टेशन के सार्जेंट विलियम स्वांटन का कहना है कि अभी पूरे दावे के साथ वे ये नहीं बता सकते कि कितने लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका इतना ज़बरदस्त था कि कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई और कई में आग लग गई।
विज्ञापन
हालात से निपटने के लिए अग्निशमन दल, एंबुलेंसों और छह हेलिकॉप्टरों को मौके पर भेजा गया था। स्वास्थ्यकर्मी एक स्थानीय खेल के मैदान को आपातकालीन उपचार स्थल के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।
एक स्थानीय टीवी चैनल के मुताबिक़ कुछ इमारतों में आग लगी हुई है। इनमें से कुछ इमारतें पास के रिहायशी इलाके की हैं।
60 से ज़्यादा घायल
खाद कारखाने में स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर पचास मिनट पर धमाका हुआ।
हादसा वेस्ट नाम के कस्बे में हुआ है जो वाको के उत्तर दिशा में करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है। वेस्ट की आबादी करीब 2,700 लोगों की है।
वाको में हिलक्रेस्ट बैपटिस्ट मेडिकल सेंटर के मुख्य प्रबंधक ग्लेन ए रॉबिनसन ने सीएनएन को बताया कि उनके अस्पताल ने 66 घायलों को लाया गया है जिनमें से 38 की हालत गंभीर है।
मेकलेनन काउंटी शेरिफ़ पारनेल मेकनमारा कहते हैं, “बहुत ज़्यादा तबाही है, मैंने आज तक ऐसा मंज़र नहीं देखा। चारों तरफ़ बिखरे मलबे के साथ यह किसी युद्ध क्षेत्र जैसा लग रहा है।”
अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक़ विस्फोट में एक नर्सिंग होम की इमारत गिर गई है और कई लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है।
एक स्थानीय टीवी चैनल को एक महिला ने बताया कि उसने 13 किलोमीटर की दूरी से कुछ धमाकों की आवाजें सुनीं।
कई धमाके
ल्यादिया जीमरमैन के अनुसार, “आवाज़ इतनी जोर की थी कि लगा कि हमारे पास ही तीन बम धमाके हुए हैं।”
टेक्सस के गवर्नर रिक पेरी ने एक बयान में कहा, “हम नज़र रखे हुए हैं और सूचनाएं जुटा रहे हैं क्योंकि दुर्घटना के बारे में लगातार नई बातें सामने आ रही हैं।”
उन्होंने कहा, “हमने स्थानीय अधिकारियों के मदद के लिए राज्य से कह दिया है। हमारी दुआएं वेस्ट के लोगों के साथ हैं।”
धमाके के दो घंटे से ज़्यादा बीतने के बाद भी इलाके की हवा में धुआं भरा हुआ है।
दुर्घटनास्थल के आस-पास लकड़ी, शीशे और कंक्रीट के मलबा बिखरा पड़ा है।