फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   email vote facility in american election

अमरीकी चुनाव में ईमेल से भी पड़ेगे वोट

Tue, 06 Nov 2012 07:56 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2012 07:56 AM IST
विज्ञापन
email vote facility in american election

अमरीका में मंगलवार को हो रहे राष्ट्रपति चुनाव में न्यू जर्सी राज्य के लोगों को ईमेल से अपना वोट डालने की अनुमति दी गई है। न्यू जर्सी पूर्वोत्तर अमरीका के उन राज्यों में शामिल है जहां हफ्ते भर पहले आए सैंडी तूफान से भारी तबाही हुई है। ऐसे में लोगों के मतदान केंद्रों तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए उन्हें ईमेल से वोट डालने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


न्यू जर्सी के अधिकारियों का कहना है कि ईमेल से वोट की सुविधा राहत के कामों में लगे लोगों को भी दी गई है। मतदाता अपने इलाके से क्लर्क से ईमेल या फैक्स के जरिए मतदान पत्र मंगा सकते हैं और बाद में अपना वोट अंकित कर उन्हें वो मतदान पत्र ईमेल या फैक्स से ही वापस भेजना होगा। दूसरी तरफ विशेषज्ञों का कहना है कि ईमेल के जरिए मतदान का व्यापक पैमाने पर परीक्षण नहीं हुआ है, इसलिए इसमें हैकिंग या कंप्यूटर वायरस से होने वाली गड़बड़ी का खतरा रहेगा।
विज्ञापन


बयानों के तीर

इस बीच राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को अपनी पूरी ताकत झौंक दी। ओबामा ने विसकोन्सिन की चुनावी सभा में अपने चार साल के कार्यकाल का बचाव किया और मतदाताओं से खुद को दूसरा मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी और काम किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबामा ने कहा, “मैंने कहा था कि इराक में युद्ध खत्म करूंगा, वो किया। मैंने कहा था कि स्वास्थ सुधार बिल पारित करूंगा, किया। मैंने कहा था कि 'मत पूछो, मत बताओ' को रद्द करूंगा, मैंने किया। मैंने कहा था कि वॉल स्ट्रीट में हो रही गड़बड़ियों को दूर किया जाएगा, हमने किया।” वहीं मिट रोमनी ने अपने दिन की शुरुआत फ्लोरिडा में चुनावी सभा से की। उन्होंने कहा, “कल हम एक बेहतर कल की शुरुआत कर सकते हैं और ये फ्लोरिडा के लोगों की मदद से हो सकता है और यही होने जा रहा है।”


कहां होगा विजेता का फैसला ?

बाद में दोनों उम्मीदवार ओहियो रवाना हो गए। ओहियो भी उन राज्यों में शामिल हैं जिनकी हार जीत में अहम भूमिका रहेगी। इस बीच राष्ट्रीय स्तर पर किए जाने वाले सर्वेक्षणों में दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। प्रचार के आखिरी दिन दोनों उम्मीदवारों ने उन राज्यों के मतदाताओं को लुभाने की भरपूर कोशिश की जिनका रुख अब तक साफ नहीं हो पाया है। ये राज्य हैं विसकोन्सिन, ओहियो, आयोवा, वर्जीनिया, न्यूहैंपशायर और फ्लोरिडा। विश्लेषकों का कहना है कि हार जीत का फैसला यही राज्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed