अमेरिका में अगले राष्ट्रपति के लिए इलेक्टोरल कॉलेज की बैठक आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में आज इलेक्टोरल कॉलेज के 538 लोग बैठक करके निर्धारित करेंगे कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। आम चुनाव से छह हफ्ते बाद इलेक्टोरल कॉलेज की यह बैठकें अमेरिका के हर प्रांत और कोलंबिया जिले में बुलाई गई। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप भले ही जीत गए हों लेकिन उन्हें पापुलर वोट कम मिले थे।
उन्हें इलेक्टोरल वोट बहुमत के बावजूद 'रूस के हस्तक्षेप संबंधी खुलासे के कारण यह बैठक महत्वपूर्ण हो सकती है। इलेक्टोरल कॉलेज के लिए चुने गए सभी सदस्य अपने-अपने प्रांतों में बैठक करेंगे, जहां वे दो वोट डालेंगे। इनमें से पहला राष्ट्रपति के लिए होगा और दूसरा उप राष्ट्रपति के लिए।
इसके बाद वे परिणाम के साथ 'सर्टिफिकेट ऑफ वोट बनाकर कुरियर द्वारा अथवा मेल से राष्ट्रीय अर्काइव में भेजेंगे जहां यह दस्तावेज संसद (कांग्रेस) व देश के अधिकृत रिकॉर्ड में रखा जाएगा। इन इलेक्टोरल वोटों की गिनती छह जनवरी को 1 बजे उस वक्त होगी जब हाउस व सीनेट के सदस्य हाउस चैम्बर में मिलेंगे और मतगणना करेंगे। इस मतगणना की अध्यक्षता जोसेफ आर. बिडेन करेंगे जो सीनेट के अध्यक्ष पद से निवृत्त हो रहे हैं। वही इलेक्टोरल कॉलेज में बहुमत का ऐलान करेंगे।
रूस ने हिलेरी क्लिंटन को हराने के लिए हस्तक्षेप किया था
अमेरिका में आम चुनाव के बाद राष्ट्रपति तो चुन लिया जाता है लेकिन उस पर मुहर तब तक नहीं लगती जब तक कि इलेक्टोरल कॉलेज के लिए चुने गए 538 लोग बहुमत से उसका चयन नहीं कर लेते हैं। आज की बैठक में इलेक्टोरल कॉलेज ट्रंप की जीत पर औपचारिक रूप से मुहर लगाएगा।
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि आम चुनाव में ट्रंप को एक तरफ तो पापुलर वोट अपेक्षाकृत कम मिले थे और दूसरी तरफ अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भी पुष्टि कर दी है कि पारंपरिक शत्रु रूस ने अमेरिकी चुनाव में हिलेरी क्लिंटन को हराने के लिए हस्तक्षेप किया था।