फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Economic expert Ken Juster nominated US Ambassador to India

ट्रंप के आर्थिक सलाहकार केन जस्टर बनेंगे भारत में अमेरिकी राजदूत

Sat, 02 Sep 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sat, 02 Sep 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Economic expert Ken Juster nominated US Ambassador to India
केन जस्टर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शीर्ष आर्थिक सलाहकार केनेथ आई जस्टर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत नॉमिनेट किया है। शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। केन जस्टर को भारतीय मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।

विज्ञापन


पढ़ें:- विदेश सचिव बोले- भारत को लेकर ट्रंप प्रशासन का नजरिया सकारात्मक
विज्ञापन


62 साल के जस्टर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मामलों के उप सहायक हैं। इससे पहले जून 2017 तक वे राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के उप निदेशक रहे हैं। इसके साथ ही साल 2001 से 2005 तक वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के वाणिज्य अवर सचिव थे। खबरों के मुताबिक केनेथ जस्टर भारतीय मूल के रिचर्ड वर्मा की जगह लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में हो गई थी घोषणा
जून 2017 में व्हाइट हाउस के उप प्रवक्ता लिंडसे ई वाल्टर्स ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा था, ‘केन जस्टर को भारत में राजदूत इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि वह इस पद के काफी योग्य हैं।’ वाल्टर्स ने कहा कि जस्टर के व्हाइट हाउस में सभी के साथ मजबूत और सकारात्मक संबंध हैं। 


पढ़ें:- ट्रंप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टीव बैनन की व्हाइट हाउस से छुट्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 26 जून को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से होने वाली मुलाकात से ठीक पहले जस्टर का नाम सामने आया था। उधर, अमेरिका में भारत मामलों के शीर्ष विशेषज्ञ एश्ले टेलिस ने इस कदम की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि जस्टर भारत को अच्छी तरह से समझते हैं और वह दोनों देशों के बीच सफल द्विपक्षीय वार्ताओं में काफी हद तक शामिल रहे हैं।

अमेरिका-भारत संबंधों पर काम
आपको बता दें कि केन जस्टर ने हॉर्वर्ड से वकालत की है और उन्हें भारत नीति तथा अमेरिका-भारत संबंधों पर काम करने का काफी अनुभव है। वह जॉर्ज बुश प्रशासन के दौरान वाणिज्य विभाग में शीर्ष अधिकारी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed