फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   eat cockroach and lost life!

कॉक्रोच खाओ और जान गंवाओ!

Tue, 09 Oct 2012 06:12 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2012 06:12 PM IST
विज्ञापन
eat cockroach and lost life!

डियरफील्ड शहर में हुई इस प्रतियोगिता में 32 साल के एडवार्ड आर्कबोल्ड विजेता रहे, लकिन दर्जनों कॉक्रोच और कुछ दूसरे कीड़े-मकोड़े खाने के बाद तुरंत उनकी मौत हो गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन शहर के एक सांप और मकोड़े बेचने वाले स्टोर बेन सीगल रेप्टाइल स्टोर ने किया था और प्रथम पुरुस्कार था एक अजगर।

विज्ञापन


अधिकारियों को अभी ऑटोप्सी के नतीजों का इंतज़ार है जिससे पता चलेगा कि आर्कबोल्ड की मौत किस वजह से हुई। शुक्रवार रात हुई इस अजीबोग़रीब प्रतियोगिता में लगभग 20 लोगों ने हिस्सा लिया था। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि किसी दूसरे व्यक्ति की तबीयत ख़राब नहीं हुई।
विज्ञापन


ज़हरीला?
तो क्या कॉक्रोच खाने से मौत हो सकती है?

समाचार एजेंसी एपी से बात करते हुए कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय में कीटविज्ञान के प्रोफेसर माइकल एडम्स ने कहा, "अगर वो कॉकरोच किसी बैक्टीरिया या जीवाणु से दूषित थे तभी वो खाने के लिए असुरक्षित रहें होंगे। वैसे कॉकरोच और उस जैसे कीड़े-मकोड़ों में कोई ज़हर नहीं होता।"
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोर के मालिक बेन सीगल ने कहा, "हमें बहुत बुरा लग रहा है। ऐसा लग रहा था कि वो अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं और वो बिल्कुल ठीक नज़र आ रहे थे।" सीगल के एक वकील ने कहा कि सभी प्रतियोगियों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर किया था जिसके अनुसार 'वो इस गैर-पारंपरिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की जिम्मेदारी खुद उठाते हैं।"

दुकान के मालिक ने बताया कि आर्कबोल्ड अजगर जीतने के बाद उससे अपने उस दोस्त को गिफ्ट देना चाहते हैं जिसने प्रतियोगिता के बारे में बताया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed