{"_id":"5bd8655dbdec22697879befa","slug":"donald-trump-wants-to-end-american-birthright-citizenship","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर अमेरिकियों के बच्चों की जन्मजात नागरिकता खत्म करना चाहते हैं ट्रंप ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
गैर अमेरिकियों के बच्चों की जन्मजात नागरिकता खत्म करना चाहते हैं ट्रंप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन गैर अमेरिकी नागरिकों को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गैर अमेरिकी नागरिकों और अनाधिकृत अप्रवासियों के अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को मिलने वाली जन्मजात नागरिकता खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
रपोर्ट में एचबीओ पर ‘एक्सियोस’ नामक डॉक्यूमेंट्री में दिए साक्षात्कार का हवाला दिया गया। इसमें ट्रंप ने कहा कि वह एक कार्यकारी आदेश लाकर जन्मजात नागरिकता को खत्म करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘कितना हास्यास्पद है कि हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां एक व्यक्ति बाहर से आता है, बच्चा पैदा करता है और बच्चे को सभी सरकारी लाभों के साथ अमेरिका की नागरिकता मिल जाती है। ऐसा 85 वर्षों से हो रहा है। इसे खत्म करना होगा और कार्यकारी आदेश से ही इसे खत्म किया जा सकता है।’
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि ऐसा करने के लिए ट्रंप को संविधान में संशोधन करना होगा, जिससे उनके और अदालतों के बीच टकराव बढ़ेगा। 14वां संशोधन अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को नागरिकता का अधिकार देता है। कार्यकारी आदेश की वैधता पर ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस के वकील इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आदेश कितनी जल्दी लाया जाएगा।
विज्ञापन
मध्यावधि चुनावों में मिलेगा फायदा
ट्रंप के इस बयान को मध्यावधि चुनावों से पहले ट्रंप की अप्रवासियों के खिलाफ कट्टर नीतियों पर जोर देने के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि अप्रवास मुद्दे पर फोकस रखने से उनके समर्थकों को उत्साह मिलेगा और चुनावों में रिपब्लिकन का कांग्रेस पर दबदबा कायम रहेगा।