{"_id":"59653f0c4f1c1b4c498b462b","slug":"donald-trump-to-make-state-visit-to-britain-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल तक टला डोनाल्ड ट्रंप का ब्रिटेन दौरा, टेरीजा मे ने दिया था न्योता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अगले साल तक टला डोनाल्ड ट्रंप का ब्रिटेन दौरा, टेरीजा मे ने दिया था न्योता
एजेंसी, लंदन
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल ब्रिटेन यात्रा की योजना बना रहे हैं। इस बात की जानकारी ब्रिटिश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। जनवरी में ट्रंप के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के कुछ ही दिन बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने अमेरिका का दौरा किया था और उस दौरान ट्रंप को ब्रिटेन आने का न्योता दिया था।
विज्ञापन
हालांकि ट्रंप की ब्रिटेन यात्रा की तारीख अभी तक तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष ट्रंप के दौरे के लिए इस साल की तारीख निश्चित नहीं कर पाए हैं और अब 2018 के लिए तारीख निर्धारित की जा रही है।
विज्ञापन