फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   हारवर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने माना मित्र पुलिस का लोहा

हारवर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने माना मित्र पुलिस का लोहा

Tue, 11 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
हारवर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने माना मित्र पुलिस का लोहा
उत्तरकाशी। अब विदेशी भी मित्र पुलिस यानी उत्तराखंड पुलिस का लोहा मानने लगी है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अमेरिका निवासी ने अपना एप्पल फोन खो जाने पर उत्तरकाशी पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद एसओजी टीम ने प्रोफेसर का फोन ढूंढ निकाला। अब प्रोफेसर ने उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी को ई-मेल भेजकर एसओजी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन

दरअसल चार-पांच दिन पहले अमेरिका निवासी हार्वर्ड विश्वविद्यालय के दक्षिण एशियाई विभाग में हिंदी उर्दू के प्रोफेसर रिचर्ड डिलेसी अपने मित्र के साथ गंगोत्री दर्शन करने के लिए आये थे। इस बीच लौटते समय उत्तरकाशी और भटवाड़ी के बीच प्रोफेसर रिचर्ड डिलेसी का आई फोन कहीं गुम हो गया। इस पर प्रोफेसर ने उत्तरकाशी एसपी कार्यालय पहुंचकर एसओजी सेल उत्तरकाशी में अपने फोन खोने की शिकायत की थी। एसपी ददन पाल ने सीओ उत्तरकाशी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित विदेशी नागरिक के फोन ढूंढने के लिए कहा। इस पर एसओजी सेल में तैनात सिपाही विरेंद्र सिंह और कशिश भट्ट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस के जरिए फोन को ढूंढ निकाला। इस पर रिचर्ड कोवेन ने उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी को ईमेल कर उत्तराखंड पुलिस और एसओजी टीम का धन्यवाद किया। ई मेल में विदेशी नागरिक रिचर्ड डिलेसी ने फोन ढूंढने वाले दोनों सिपाहियों के नाम भी अंकित किए हैं। इसके बाद डीजीपी एमए गणपति ने एसओजी टीम के दोनों सदस्यों को 5-5 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed