फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump suggest special armed training to teachers to deter mass shootings

फ्लोरिडा शूटआउट के सर्वाइवर से मिले ट्रंप, टीचरों को दिलाएंगे यह खास ट्रेनिंग

Thu, 22 Feb 2018 09:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump suggest special armed training to teachers to deter mass shootings
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में बढ़ती शूटआउट की घटनाओं के मद्देनजर टीचरों को खास ट्रेनिंग देने का सुझाव दिया है। कुछ दिनों पहले फ्लोरिडा के हाई स्कूल में शूटआउट की घटना में 17 लोग मारे गए थे। इसके बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सर्वाइवर (हमले में बचे लोगों) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गन मालिकों के बैकग्राउंड की सख्ती से जांच करने का वादा किया।

विज्ञापन


बैठक के दौरान ट्रंप ने उन माता-पिता से मुलाकात की जिन्होंने हमले में अपने बच्चे खो दिए थे और साथ ही जो इससे खुद को बचाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि यदि आपके पास कोई ऐसा टीचर हो जिसके पास बंदूक का प्रशिक्षण हो तो वह बहुत जल्दी इस तरह के हमले को खत्म कर सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि 20 प्रतिशत स्कूल टीचरों को ट्रेनिंग दी जा सकती है। यह ट्रेनिंग साफ तौर से उन लोगों के लिए होगी जो आसानी से बंदूक चला सकते हैं।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में बैठक इसलिए हुई क्योंकि बच्चों ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करते हुए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की थी। फ्लोरिडा के पार्कलैंड में स्थित मारजोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में हुए शूटआउट में 14 बच्चों सहित तीन अध्यापकों की मौत हो गई थी। इस शूटआउट को स्कूल के पूर्व छात्र निकोलस क्रूज ने अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed