{"_id":"5bdc171dbdec22697652af9c","slug":"donald-trump-shows-politeness-towards-people-waiting-for-green-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के प्रति ट्रंप दिखे नर्म","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के प्रति ट्रंप दिखे नर्म
भाषा, वाशिंगटन
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीन कार्ड (अमेरिका में स्थायी निवास प्राप्त करने का अधिकार) की प्रतीक्षा कर रहे हजारों कुशल आव्रजकों के प्रति सहनाभूति दिखायी जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय भी हैं। राष्ट्रपति ने कहा है कि इन लोगों का सब काम ठीक है और उन्हें अमेरिका में प्रवेश मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
उनका यह बयान ऐेसे समय आया है जबकि उनकी सरकार अमेरिका-मैक्सिको सीमा की ओर बढ़े लातीनी अमेरिकी लोगों के जत्थों की समस्या में उलझी है। इन काफिलों में करीब पांच से सात हजार लोग हैं। ये मुख्यता तीन देशों अल सल्वाडोर, होंडूरास और ग्वाटेमाला के हैं। वे रोजी रोटी के लिए अमेरिका में प्रवेश करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अनुमान है कि अमेरिकी ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे भारतीयों की संख्या छह लाख से अधिक है। यह कार्ड हासिल होने के बाद आव्रजक अमेरिकी नागरिकता से केवल एक कदम दूर रह जाता है।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि अवैध विदेशियों को अमेरिका में प्रवेश देना और फिर उन्हें ‘पकड़ो और छोड़ो’ वाली नीति का लाभ देना ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे पेशेवर लोगों के प्रति अन्याय है। राष्ट्रपति का यह बयान एक बड़ा नीतिगत वक्तव्य बताया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘ झुंड का झुंड अनियंत्रित आव्रजन ऐसे बहुत से अच्छे आव्रजकों के साथ अन्याय है जो पहले से यहां कानून का पालन करते हुए रह रहे हैं और अपनी बारी (ग्रीन कार्ड) की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनमें से कुछ कई वर्षों से इंतजार में बैठे हैं। उनका सब काम ठीक है और उन्हें प्रवेश मिलने जा रहा है, कुछ मामलों में निर्णय बहुत जल्द किया जाएगा।