फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump says Berlin attack 'proves him right' about banning Muslim immigrants from America

यूरोप और तुर्की पर हमलों ने मुस्लिमों के खिलाफ मुझे सच साबित किया: ट्रंप

Fri, 23 Dec 2016 07:36 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Fri, 23 Dec 2016 07:36 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump says Berlin attack 'proves him right' about banning Muslim immigrants from America
- फोटो : Getty Images
जर्मनी की राजधानी बर्लिन के क्रिसमस बाजार में ट्रक से लोगों को रौंदने और तुर्की में रूसी राजदूत की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से मुसलमानों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और मुस्लिम प्रवासियों का ब्योरा जुटाने की उनकी योजना पूरी तरह से सच साबित हुई है। 
विज्ञापन


इन आतंकी हमलों ने उनकी योजना पर मुहर लगा दी है। दरअसल, अमेरिकी चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का बयान दिया था, जिसको लेकर अमेरिका समेत दुनिया भर में खूब विरोध हुआ था। खासकर पाकिस्तान समेत मुस्लिम राष्ट्रों ने इसका कड़ा विरोध जताया था।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और मुस्लिम प्रवासियों के आंकड़े को जुटाने की मेरी योजना के बारे में सभी को पता है। बर्लिन और तुर्की पर हुए हमलों के बाद मैं सौ फीसदी सही साबित हुआ हूं।’ उनसे पूछा गया था कि बर्लिन और तुर्की में हमले की घटनाओं के बाद क्या वह अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएंगे और मुस्लिम प्रवासियों के आंकड़े जुटाएंगे? 
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमलों के बाद मैंने ओबामा से बात तक नहीं की: ट्रप

Donald Trump says Berlin attack 'proves him right' about banning Muslim immigrants from America
ट्रंप ने कहा, ‘हमारे पास अभी खुफिया जानकारी नहीं है, लेकिन जो हो रहा है, वह वाकई बेहद भयावह है।’ हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह मुसलमानों के अप्रवास को पूरी तरह प्रतिबंधित करेंगे या सिर्फ इस्लामी आतंकवाद के इतिहास वाले देशों से लोगों के प्रवेश को रोकेंगे।

फ्लोरिडा के मार-ए-लागो क्लब में ट्रंप ने कहा, ‘यह मानवता पर हमला है, लेकिन जो भी हो रहा है वह बेहद शर्मनाक है और इसे हरहाल में रोकना होगा।’ उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों के बाद से उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से बात तक नहीं की है। ट्रंप और मीडिया के बीच संक्षिप्त वार्तालाप के बाद वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि ट्रंप अमेरिका में मुसलमानों के पंजीकरण या उनके प्रवेश को प्रतिबंधित करने की अपनी योजना के साथ खडे़ प्रतीत होते हैं।

कड़ी प्रक्रिया से गुजरेंगे इस्लामी अप्रवासी
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप की बातों से ऐसा लगा कि वह आतंकवाद को शरण देने वाले देशों से अमेरिका आ रहे लोगों का प्रवेश रोकेंगे और इसके लिए अमेरिका आने वाले अप्रवासियों को कड़ी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ेगा। ट्रंप की ट्रांजिट टीम के संचार निदेशक जॉनसन मिलर ने कहा कि ट्रंप के फैसले से वे लोग हताश हो सकते हैं, जो राजनीतिक रूप से खुद को सही साबित करने के लिए देश के लोगों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed