डोनाल्ड ट्रंप बोले मुझे पसंद नहीं करते थे पुतिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से मुलाकात के दौरान उनका साथ 'बहुत अच्छा' रहा। क्रिश्चियन ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क (सीबीएन) को दिए इंटरव्यू में यह बात ट्रंप ने कही है।
ट्रंप और पुतिन की यह मुलाकात जी-20 की बैठक के दौरान हैम्बर्ग में हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि यह जरूर है कि पुतिन व्हाइट हाउस में हिलेरी क्लिंटन को देखना पसंद करते।
ट्रंप को राष्ट्रपति चुने जाने में रूसी की भूमिका को लेकर कई जांच पहले से चल रहे हैं। ट्रंप ने इस तरह की किसी भी जानकारी के होने से मना किया है और दूसरी ओर रूस ने भी बार-बार इससे इंकार किया है।
पुतिन के साथ मुलाकात को लेकर ट्रंप ने कहा, "लोगों ने कहा कि उन्हें साथ में नहीं होना चाहिए। कौन लोग ऐसा कह रहे हैं? मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छे से मिले। "हम एक जबरदस्त परमाणु शक्ति है और वो भी। इस बात के कोई मायने नहीं हैं कि हमारे बीच एक किसी तरह का कोई रिश्ता ना हो।"
ट्रंप ने दक्षिण-पश्चिम सीरिया में हाल ही में हुए संघर्षविराम की चर्चा की और कहा कि यह एक उदाहरण है जो बताता है कि पुतिन के साथ सहयोग किस तरह कारगर हो सकता है।