{"_id":"5a51a2734f1c1b41198b54f4","slug":"after-us-allegations-pakistan-said-those-providing-funds-to-banned-terror-groups-will-face-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"US की सख्ती से डरे पाक का ऐलान- आतंकियों की मदद करने वालों को होगी 10 साल की जेल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
US की सख्ती से डरे पाक का ऐलान- आतंकियों की मदद करने वालों को होगी 10 साल की जेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका की ओर से सैन्य मदद रोके जाने के बाद घबराए पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ कदम की कवायद शुरू की है। पाकिस्तान सरकार की ओर से मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने ये ऐलान किया है कि जो भी आतंकियों और आतंकी संगठनों को फंडिंग कर रहे हैं, उन्हें 10 साल की जेल के साथ बड़े जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पाकिस्तानी सरकार की ओर से एक आतंकी संगठनों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें मसूद अजर का लश्कर-ए-तैयबा और हाफिज सईद का जमात उद दावा भी शामिल है। सरकार ने पाकिस्तान के 1997 एंटी टेररिजम एक्ट और यूएन के 1948 एक्ट का हवाला देते हुए कार्रवाई की धमकी दी है।
विज्ञापन
दरअसल, अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य और आर्थिक मदद पर रोक लगा दी है और अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि जब तक पाक आतंकियों के खिलाफ कदम नहीं उठाएगा, उनकी तरफ से इस रोक को जारी रखा जाएगा। अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 7000 करोड़ की सैन्य मदद पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि हमने पिछले 15 सालों में पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर की मदद की है और उसने ये पैसा सिर्फ आतंकियों की मदद और उन्हें पनाह देने में की है।