फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump 'revealed highly classified information' to Russian officials in Oval Office

ट्रंप पर फिर बरसा अमेरिकी मीडिया, खुफिया जानकारी रूस को देने का आरोप

Tue, 16 May 2017 02:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Tue, 16 May 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump 'revealed highly classified information' to Russian officials in Oval Office
donald trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनावों के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि ट्रंप ने आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ी खुफिया और अहम जानकारी रूस के साथ साझा की। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रूस के विदेश मंत्री सर सर्गेई लावरोव और एंबेसडर सर्गेई किस्ल्याक की मुलाकात पिछले सप्ताह ही व्हाइट हाउस में हुई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसमें आईएसआईएस पर हमले से जुड़ा प्लान था। वॉशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी सरकार के दो अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया है। वॉशिंगटन पोस्ट का आरोप है कि ट्रंप ने आईएसआईएस के बारे में ऐसी जानकारी साझा की, जो अमेरिका को उसके एक सहयोगी ने दी थी। हालांकि व्हाइट हाउस ने इस दावे को खारिज कर दिया है। ट्रंप के एडवाइजर एचआर मैकमास्टर ने इस रिपोर्ट को झूठा बताया है।
विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने खारिज किए सभी आरोप

Donald Trump 'revealed highly classified information' to Russian officials in Oval Office
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : SE
उन्होंने कहा कि रूस की विदेश मंत्री मिनिस्टर और एंबेसडर ने सिविल एविएशन समेत सुरक्षा से जुड़े कुछ साझा मामलों पर बात की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि वो उस वक्त वो वहां मौजूद थे और ऐसा कुछ नहीं हुआ, जैसा बताया जा रहा है। मैकमास्टर के मुताबिक, ट्रंप ने ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की जो पहले से उन्हें मालूम नहीं थी।

व्हाइट हाउस ने इन आरोपों पर एक स्टेटमेंट जारी कर सफाई दी है। अमेरिका के फॉरेन सेक्रेटरी रेक्स टिलर्सन ने कहा कि यह मीटिंग सिर्फ काउंटर टेररिज्म पर थी। दूसरी तरफ अमेरिका के एक ऑफसर का कहना है कि रूस को दी गई इन्फॉर्मेशन बेहद सीक्रेट थी। उस तक सिर्फ इंटेलिजेंस के अफसर ही पहुंच सकते थे। सीनेट में नेता विपक्ष डिक डरबिन ने इसे बेहद खतरनाक और लापरवाही वाला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed