फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald trump reportdely explodes media

ट्रंप ने पत्रकारों को बुलाकर कहा, आप ‘बेईमान’ और ‘धोखेबाज झूठे’ हैं

Tue, 22 Nov 2016 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 22 Nov 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Donald trump reportdely explodes media

बोले, मीडिया अमेरिकियों को निष्पक्ष और सही खबर उपलब्ध कराने में रही विफल

विज्ञापन


अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने शीर्ष मीडिया संस्थानों के अधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों को बुलाकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने पत्रकारों को ‘बेईमान’ और ‘धोखेबाज झूठा’ बताया है। यह निजी बैठक चुनाव के बाद नई सरकार और मीडिया के बीच मेलजोल बैठाने को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन ट्रंप ने बैठक में पत्रकारों, एंकरों और अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकालने लगे।

इसके साथ ही ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को विफल अखबार बताते हुए उसके साथ होने वाले साक्षात्कार को रद्द कर दिया। उनका कहना था कि आखिरी क्षणों में साक्षात्कार की शर्तों में बदलाव कर दिया था। 
विज्ञापन


सोमवार को न्यूयॉर्क में आयोजित बैठक में एबीसी न्यूज, सीएनएन, एनबीसी न्यूज, एमएसएनबीसी और फॉक्स न्यूज समेत अन्य चैनल के शीर्ष पत्रकार, एंकर और अधिकारी शामिल रहे। आम तौर पर चुनाव के बाद मीडिया और राजनेताओं के बीच गिला शिकवा दूर करने के लिए बुलाई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ होने वाले साक्षात्कार को भी ट्रंप ने किया रद्द

Donald trump reportdely explodes media

ट्रंप टावर में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने वाले पत्रकारों के हवाले से वाशिंगटन पोस्ट ने कहा, ‘चुनाव के बाद मीडिया के साथ सामंजस्य बैठाकर अच्छे संबंध बनाने की बजाय ट्रंप लड़ाई के मूड में नजर आए। उन्होंने सोचे समझे लहजे में कांफ्रेंस में मौजूद पत्रकारों और एंकरों से कहा कि वे (मीडिया) उनके दर्शकों को निष्पक्ष एवं सही खबर उपलब्ध कराने में विफल रहे।’

ट्रंप ने कहा कि मीडिया उनकी (ट्रंप) लाखों अमेरिकियों से की गई अपील को समझने में नाकाम रही है। इतना ही नहीं, 70 वर्षीय ट्रंप ने पत्रकारों और एंकरों के लिए ‘बेईमान’ और ‘धोखेबाज झूठा’ शब्दों का कई बार इस्तेमाल किया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस बैठक को फायरिंग स्क्वाड करार दिया है। ट्रंप ने इसकी शुरुआत सीएनएन के प्रमुख पर निशाना साधने के साथ की। हालांकि ट्रंप के अभियान की चेयरपर्सन ने इनका खंडन किया है।

ये दिग्गज पत्रकार और एंकर रहे मौजूद
ट्रंप की बैठक में एबीसी न्यूज के एंकर जॉर्ज स्टेफनोपूलस एवं डेविड मुइर, सीएनएन के पत्रकार वोल्फ ब्लित्जर एवं एंकर एरिन बर्नेट, एबीसी न्यूज की संवाददाता मार्था रद्दत्ज, सीएनएन वर्ल्डवाइड के चेयरमैन जेफ जुकर, एनबीसी न्यूज के प्रेसिडेंट डेबोरा तुर्नेस, एमएसएनबीसी के प्रेसिडेंट फिल ग्रिफिन, एबीसी न्यूज के प्रेसिडेंट जेम्स गोल्डस्टोन और फॉक्स न्यूज के शीर्ष अधिकारी बिल शाइन, जैक अबर्नेथी, जय वलास और सुजान्ने स्कॉट जैसे दिग्गज मौजूद रहे। ट्रंप ने इनसे कहा कि यहां पर मीडिया के झूठे और बेईमान पत्रकार, एंकर और अधिकारी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed