फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump rejects Vladimir Putin proposal, Russia can not interrogate American citizens

रूस नहीं कर सकता अमेरिकी नागरिकों से पूछताछ, पुतिन का प्रस्ताव खारिज, फिर दिया वार्ता का न्यौता

Fri, 20 Jul 2018 08:26 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Fri, 20 Jul 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump rejects Vladimir Putin proposal, Russia can not interrogate American citizens
डोनल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन

हेलसिंकी में ट्रंप-पुतिन मुलाकात के दौरान दोनों के बीच उभरी दोस्ती के सुर एक बार फिर कड़वाहट में बदलते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने अमेरिकी नागरिकों की जांच करने का अनुरोध किया था। हालांकि पहले ट्रंप इस पर विचार करने की बात कह चुके हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन रूस को किसी भी अमेरिकी से पूछताछ की अनुमति नहीं देगा। 

विज्ञापन

 
पोम्पियो ने इस बात से भी इंकार किया कि 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनावों में रूसी दखल की जांच को लेकर अमेरिका उसके किसी अनुरोध को स्वीकार करेगा। इससे पहले अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने रूस के 12 अधिकारियों से पूछताछ की मंजूरी दी थी। पुतिन ने इसी के बदले में यह प्रस्ताव रखा। पुतिन ने हेलसिंकी में ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में प्रस्ताव रखा था कि यदि अमेरिका अपने कुछ लोगों से पूछताछ की इजाजत रूस को देता है, तो ऐसी स्थिति में अमेरिकी विशेष अभियोजक रॉबर्ट मुलर की टीम, उनके द्वारा आरोपी बनाए गए 12 रूसी एजेंटों से बात करने रूस आ सकती है।
विज्ञापन


ट्रंप ने उस वक्त पुतिन के प्रस्ताव पर विचार की बात कही थी लेकिन बाद में अमेरिका में भारी विरोध के बाद ट्रंप ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। रूस अमेरिका के जिन अधिकारियों से पूछताछ करना चाहता है उनमें जनवरी 2012 से फरवरी 2014 तक रूस में अमेरिका के राजदूत रहे मिशेल मैक्फॉल और रूस के खिलाफ लॉबिंग करने वाले निवेशक बिल ब्राउडर शामिल हैं। ब्राउडर पुतिन के पूर्व फंड मैनेजर थे और फिलहाल अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि पुतिन की संपत्ति 200 अरब डॉलर है जो उन्होंने ताकत के इस्तेमाल से कमाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने पुतिन को दिया अमेरिका में वार्ता का न्यौता

हेलसिंकी के बाद ट्रंप ने पुतिन को दिया अमेरिका में वार्ता का न्यौता

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी समकक्ष ब्लादिमीर पुतिन को अगले साल बातचीत के लिए अमेरिका का आमंत्रण दिया है। व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि इस मामले में रूस के साथ चर्चा जारी है। ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोगी को निर्देश दिया है कि वे रूस के राष्ट्रपति को अगले साल वाशिंगटन बुलाएं। 

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब हेलसिंकी शिखर वार्ता के बाद ट्रंप पर एफबीआई की 2016 में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर की गई जांच पर विरोधाभासी टिप्पणी की गई थीं। हेलसिंकी में ट्रंप-पुतिन बैठक के बाद द्विपक्षीय मुद्दों पर ट्रंप को विपक्ष के साथ-साथ अपनी पार्टी और समर्थकों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था। ट्रंप ने ट्वीट किया कि वह इस हफ्ते की शुरूआत में पुतिन के साथ शिखर वार्ता के दौरान उठे कुछ मुद्दों पर फिर से बात करने को तैयार हैं। इस घोषणा पर अमेरिका के कई लोगों ने आश्चर्य भी जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed