{"_id":"5b9fa569867a557f180c42b2","slug":"donald-trump-nominated-judge-brett-kavanaugh-charged-for-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के नामित जज पर यौन उत्पीड़न का आरोप, 40 साल बाद महिला ने खोला मुंह","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के नामित जज पर यौन उत्पीड़न का आरोप, 40 साल बाद महिला ने खोला मुंह
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Updated Mon, 17 Sep 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शीर्ष अमेरिकी अदालत के लिए नामित जज ब्रेट कैवनाग को लेकर देश में हलचल बढ़ गई है। ब्रेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। इससे ट्रंप और कैवनाग दोनों की छवि प्रभावित हो रही है। ब्रेट कैवनाग पर क्रिस्टीन ब्लेसी फोर्ड ने यौन शोषण का पूर्व में आरोप लगाया था। अब रविवार को इस महिला ने वाशिंगटन पोस्ट को दिए साक्षात्कार में कहा कि 1980 के दशक में ग्रीष्मकाल के दौरान कैवनाग और उनके एक दोस्त ने शराब के नशे में चूर होकर एक टीन एज पार्टी में मुझे घेर लिया था।
विज्ञापन
अमेरिका में एक बार फिर बढ़ी हलचल, महिला पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आई
क्रिस्टीन के मुताबिक उस वक्त वह मोंटगोमरी काउंटी में आयोजित इस पार्टी के दौरान अपने बेडरूम में थीं। क्रिस्टीन ब्लेसी फोर्ड ने कहा कि कैवनाग ने मुझे पलंग पर धक्का मारा अभद्र हरकतें करने लगे। मैंने जब चिल्लाने की कोशिश की तो उसने मेरे मुंह पर हाथ रख दिया। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जज के लिए ट्रंप द्वारा नामित ब्रेट कैवनाग पर आरोप लगाने वाली इस 51 वर्षीय महिला को लेकर अभी ट्रंप या ब्रेट ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
चालीस साल पहले हुई थी अभद्र घटना
करीब चालीस साल पहले मोंटगोमरी काउंटी में टीन एज पार्टी हुई थी और उस वक्त घटनास्थल पर कुछ असहज हुआ था जिसे लेकर कुछ दिन स्थानीय स्तर पर सरगर्मी रही थी। यह महिला उत्तरी कैलिफोर्निया में शोध मनोवैज्ञानिक है। उसने कहा कि मुझे लगा कि यह शख्स मेरी हत्या कर देगा लेकिन वह लगातार उसके साथ अभद्रता करता रहा।
विज्ञापन