फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald trump Look forward to meet kim jong un after north korea ready for denuclearization 

जिनिपिंग से मिलने के बाद सनकी तानाशाह किम जोंग हुआ 'शरीफ', ट्रंप बोले- मिलने को हूं बेताब 

Wed, 28 Mar 2018 07:17 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Donald trump Look forward to meet kim jong un after north korea ready for denuclearization 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उम्मीद है कि उत्तर कोरिया अब अपने परमाणु हथियारों का त्याग कर देगा।  ट्रंप ने ट्वीट किया कि 'बीते कई सालों से तमाम सरकारों ने सिर्फ यही कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और परमाणु हथियार मुक्त व्यवस्था की कोई गुंजाइश नहीं है।'

विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा 'लेकिन उम्मीद जगी है कि किम जोंग अब मानवता के लिए और अपने देश की जनता के लिए सही दिशा में काम करेंगे। मैं उनसे मिलकर इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हूं।'
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन अपनी पत्नी री सोल जू के साथ चार दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। चीनी मीडिया से खबर आई हैं कि उत्तर कोरियाई तानाशाह ने परमाणु परीक्षणों को खत्म करने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


एक- दूसरे को जंग की धमकी देने वाले अमेरिका और उत्तर कोरिया के रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आने की संभवना है। साफ है कि चीन पहुंचे किम जोंग का एक नया रूप देखने को मिल रहा है और वह पूरी दुनिया को अपना नरम रवैया दिखा रहे हैं।


उत्तर कोरियाई मीडिया ने परमाणु हथियारों को 'न्याय की एक विशाल तलवार' करार दिया है और कहा है कि किम की जिनपिंग से हुई वार्ता में परमाणु हथियारों के परीक्षण को रोकने की बात शामिल नहीं की गई है। लेकिन खबरें यह भी हैं कि किम जोंग उत्तर कोरिया वापस लौटने के बाद मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम पर लगाम लगा सकते हैं।


किम जोंग उन के लिए पूरी तरह से परमाणु हथियारों को छोड़ने का मतलब एक सत्तावादी नेता के लिए नाटकीय तब्दीली है, जिसने न केवल अपने परमाणु हथियार पर सुरक्षा की है, बल्कि अपने शासनकाल में परमाणु शक्ति को एक महत्वपूर्ण अंग मानते हुए हथियारों का सार्वजनिक रूप से परीक्षण किया है। 
मालूम हो कि दक्षिण कोरियाई दूतों ने इस महीने के शुरू में प्योंगयांग में किम से मुलाकात की थी, जिसके बाद किम ने कहा था कि वह परमाणु मुक्त के लिए प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed